लाइफस्टाइल

Ganesh Chaturthi 2025: टूटे दांत और बड़े कान में भी छिपा है ज्ञान, भगवान गणेश से सीखें ये 10 लीडरशिप स्किल्स

Leadership Lessons from Lord Ganesha: इस साल 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा। भगवान गणेश सिर्फ़ आराधना के देवता नहीं, बल्कि जीवन और नेतृत्व की गहरी सीख भी देते हैं। आधुनिक दौर में एक सफल लीडर को जिन गुणों की जरूरत होती है, उनमें से कई हमें गणेश जी की प्रतीकात्मक छवि और कथाओं से मिलते हैं।

Image

भगवान गणेश से सीखें नेतृत्व करने के गुण (Photo: iStock)

Leadership Lessons from Lord Ganesha in Hindi: हिंदू धर्म में भगवान गणेश विशेष स्थान रखते हैं। किसी भी काम को शुरू करने से पहले लोग गणपति का ध्यान करते हैं। ये चीज हिंदुस्तानी सभ्यता में इतने गहरे तक समाई है कि यहां किसी काम को शुरू करने का पर्याय ही श्री गणेश करना हो गया है। भारतीय संस्कृति में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और बुद्धि-प्रदाता माना गया है। भगवान गणेश सिर्फ़ आराधना के देवता नहीं, बल्कि जीवन और नेतृत्व की गहरी सीख भी देते हैं। आधुनिक दौर में एक सफल लीडर को जिन गुणों की जरूरत होती है, उनमें से कई हमें गणेश जी की प्रतीकात्मक छवि और कथाओं से मिलते हैं। आइए जानें, गणेश जी से कौन से 10 लीडरशिप स्किल्स सीखे जा सकते हैं:

1. सुनने की कला: विघ्नहर्ता गणेश के बड़े कान हमें सिखाते हैं कि एक अच्छे नेता को पहले सुनना चाहिए। टीम की बातें सुनने से ही सही निर्णय संभव है।

2. ज्ञान और बुद्धिमत्ता: गणेश जी को बुद्धि का देवता माना जाता है। लीडर को हर परिस्थिति का आकलन ज्ञान और विवेक से करना चाहिए।

3. धैर्य: भगवान गणेश का शांत स्वरूप बताता है कि कठिन हालात में भी धैर्य रखना ही सफलता की कुंजी है।

4. प्राथमिकता तय करना: गणेश जी का छोटा सा मुंह है और बड़े कान हैं। यह हमें सिखाते हैं कि बोलने से पहले सुनना और महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता देना जरूरी है।

5. संतुलन: भगवान गणेश का एक दांत टूटा होना हमें बताता है कि अपूर्णता के बावजूद संतुलित जीवन जीना ही असली ताकत है।

6. टीम वर्क: गणेश जी का वाहन छोटा मूषक है। यह दिखाता है कि छोटे-बड़े सभी साथियों का सम्मान करना चाहिए और उन्हें साथ लेकर चलना चाहिए।

7. विनम्रता: भगवान गणेश का सरल और सहज रूप हमें याद दिलाता है कि बड़ा नेता वही है जो विनम्र रहे।

8. समस्या का समाधान करना: गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है, यानी समस्याओं को अवसर में बदलने की क्षमता। यह लीडर की अहम योग्यता है।

9. दूरदर्शिता: उनकी छोटी आंखें हमें सिखाती हैं कि गहराई से देखने और भविष्य की दूरदर्शिता रखने की आदत हर लीडर को विकसित करनी चाहिए।

10. परिस्थिति के हिसाब से ढलना: भगवान गणेश का हर रूप हमें यह संदेश देता है कि परिस्थितियों के हिसाब से बदलाव और लचीलापन लीडर की ताकत है।

भगवान गणेश से मिली ये लीडरशिप स्किल्स आधुनिक कॉर्पोरेट वर्कप्लेस से लेकर व्यक्तिगत जीवन तक हर जगह काम आ सकती है। बस जरूरी है इन बातों को पूरी ईमानदारी से अपने जीवन में उतार लिया जाए।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article