Deepika Padukone Pregnancy: प्रेग्नेंसी में फैशन की बात आते ही अक्सर ढीले कपड़े, कम्फर्टेबल कुर्ते और ओवरसाइज्ड आउटफिट याद आते हैं। लेकिन दीपिका पादुकोण का मैटरनिटी स्टाइल इस सोच को थोड़ा बदल देता है। उनका अंदाज बताता है कि इस खास दौर में आराम जरूरी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि अपनी पसंद और स्टाइल को किनारे कर दिया जाए। हाल ही में दीपिका ने अपनी दूसरी प्रेगनेंसी से कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - मम्मी श्वेता बच्चन की 11 साल पुरानी ड्रेस पहन सोनपरी बनीं नव्या नंदा, अमिताभ की नातिन का लेटेस्ट लुक वायरल
दीपिका को अपने लुक्स में शियर और लेस जैसे फैब्रिक पसंद आते रहे हैं और मैटरनिटी फैशन में भी उन्होंने इन्हें काफी खूबसूरती से अपनाया है। कभी उनका अंदाज थोड़ा बोल्ड लगता है, तो कभी बेहद सॉफ्ट और नाजुक। खास बात यह है कि उनके कपड़े उनके बदलते शरीर को छिपाने की कोशिश नहीं करते। इसके बजाय पूरा लुक उसी बदलाव को सहजता से अपनाता है। यही चीज उनके मैटरनिटी फैशन को बाकी आम प्रेग्नेंसी स्टाइल से थोड़ा अलग बनाती है और इसमें एक अपनी सी पहचान नजर आती है।
शियर फैब्रिक वाली आउटफिट
दीपिका के फैशन में शियर फैब्रिक कोई नया नाम नहीं है। हल्का ट्रांसपेरेंट, जालीदार कपड़ा उनके कई लुक्स में नजर आया है और प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने इस स्टाइल को छोड़ा नहीं। शियर फैब्रिक की खासियत यह है कि यह कपड़े को भारी किए बिना पूरे लुक में एक अलग तरह की खूबसूरती जोड़ देता है। इसमें परतें हों या हल्की कढ़ाई, आउटफिट ज्यादा भरा हुआ नहीं लगता।
अपनी दूसरी प्रेगनेंसी के मैटरनिटी शूट के लिए दीपिका ने क्लासिक वाइट लेस शियर फैब्रिक वाला टॉप और पैंट्स पहनी हुई थी। मैंडरिन कॉलर वाला टॉप आगे से क्रॉप टॉप वाला लुक दे रहा था। वहीं पीछे से ये लॉन्ग स्टाइल में था। बेशक ही ये टॉप पैंट्स के साथ और भी ज्यादा अच्छा लग रहा है।
लेस ने दिया सॉफ्ट और खूबसूरत टच
अगर शियर फैब्रिक दीपिका के मैटरनिटी स्टाइल का बोल्ड हिस्सा है, तो लेस उसका सॉफ्ट साइड कहा जा सकता है। लेस का कपड़ा अपने आप में काफी नाजुक दिखता है। इसमें ज्यादा कुछ जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती। छोटे-छोटे पैटर्न और कपड़े की बनावट ही पूरे आउटफिट को खास बना देती है।
दीपिका के लेस लुक्स में भी यही बात नजर आती है। उनका अंदाज बहुत ज्यादा सजाया हुआ नहीं लगता। कपड़ा खूबसूरत है, लेकिन पूरा ध्यान सिर्फ कपड़ों पर नहीं जाता।

Deepika Padukone Pregnancy
ब्लैक एंड वाइट मैजिक
दीपिका ने अपनी पहली प्रेगनेंसी में मैटरनिटी शूट के लिए खास ब्लैक कलर का लेस वाला आउटफिट पहना था। और अब दूसरी प्रेगनेंसी के लिए उन्होने क्लासिक वाइट आउटफिट चुना है। दीपिका के मैटरनिटी फैशन में ये कलर ग्रेडिंग काफी खास असर डाल रही है। दोनों ही लुक्स में दीपिका का लुक एकदम सुंदर नजर आ रहा है।
दीपिका का स्टाइल एक आसान सी बात समझाता है, प्रेग्नेंसी में हर महिला को एक जैसा दिखने की जरूरत नहीं है। किसी को ढीले कपड़े पसंद हैं, किसी को साड़ी अच्छी लगती है और किसी को गाउन या लेस ड्रेस। दीपिका के शियर और लेस वाले लुक्स की खासियत भी यही है। इनमें ग्लैमर है, लेकिन अपनी पहचान खोए बिना।
