शहर

'शव के साथ रेप...', कांग्रेस विधायक के आरोप के बाद रीवा में मचा बवाल, BJP ने मांगा इस्तीफा; अस्पताल प्रबंधन ने तोड़ी चुप्पी

Rewa Medical College Row: कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के सनसनीखेज आरोप के बाद रीवा में बवाल मचा हुआ है। भाजपा और व्यापारी संघ ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ मौन जुलूस निकाला और इस्तीफे की मांग की।

Image

सिरमौर से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा

Photo : PTI

Rewa Medical College Row: मध्य प्रदेश के रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल की अव्यवस्थाओं के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। इस आंदोलन में शामिल हुए सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने एक सनसनीखेज आरोप लगाया जिसके बाद विवाद गहरा गया और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। कांग्रेस विधायक के विवादित आरोप को लेकर भाजपा और व्यापारी संघ ने मौन जुलूस निकाला, जबकि सफाई कर्मचारियों ने आईजी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की।

सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें अभय मिश्रा

अभय मिश्रा के बयान के बाद भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वाल्मीकी समाज के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने आईजी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की और सार्वजनिक तौर पर माफी की मांग की है। साथ ही, चेतावनी दी कि अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो काम ठप कर दिया जाएगा।

अभय मिश्रा का बयान हो रहा वायरल

सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभय मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि संजय गांधी अस्पताल में अगर कोई सुंदर महिला की मौत होती है और पोस्टमार्टम में अगर उसके परिजन मौजूद नहीं रहते तो शव के साथ वहां रेप किया जाता है, वहां खड़े रहने के लिए पैसे देने पड़ते हैं।

अभय मिश्रा के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

भाजपा और व्यापारी संघ ने कांग्रेस विधायक के बयान को अमार्यदित करार देते हुए मौन जुलूस निकाला। वहीं, वाल्मीकी समाज के बैनर तले सफाई कर्मचारी एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्यवाही की मांग करते हुए आईजी को ज्ञापन सौंपा है।

'तत्काल इस्तीफा दें अभय मिश्रा'

भाजपा का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा महिलाओं और समाज के लिए ऐसा अमर्यादित बयान दिया जाना बेहद गंदा है। ऐसी मानसिकता वाले व्यक्ति को जनप्रतिनिधि के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता, उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को बताया निराधार

कांग्रेस विधायक के विवादित बयान को अस्पताल प्रबंधन ने निराधार बताया है। अस्पताल के सीएमओ अलख प्रकाश ने कहा, ''यह माननीय विधायक द्वारा जनता के सामने दिया गया वक्तव्य एकदम निराधार है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है। विधायक जी को ऐसा वक्तव्य देने से पहले सोचना चाहिए कि आप क्या आरोप लगा रहे हैं। अगर उनके पास इसका कोई स्पष्ट प्रमाण है तो सबसे सामने प्रस्तुत कर सकते हैं, ये सारी चीजें निराधार हैं।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article