बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार 59 साल के हो चुके हैं और इस खास मौके पर उन्हें देश-दुनिया से बधाई भरे संदेश आ रहे हैं। जब लाखों लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं तो डायरेक्टर अनीस बज्मी कैसे पीछे रह सकते हैं, जो खिलाड़ी के पक्के दोस्त भी हैं। अनीस बज्मी ने भी सोशल मीडिया के जरिए खिलाड़ी कुमार को जन्मदिन की बधाई दी है। अक्की ने अपने दोस्त को जवाब भी दिया है लेकिन इस जवाब में एक पहेली भी सुलझाने के लिए छोड़ दी है। असल में खिलाड़ी कुमार ने बधाई संदेश का जवाब देते हुए ये इशारा दिया है कि वो अनीस के साथ अगली मूवी कर सकते हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: SCOOP: Akshay Kumar की Samuk में हुई Viineet Kumar Siingh की एंट्री
क्या Anees Bazmee की अगली मूवी करेंगे Akshay Kumar?
अनीस बज्मी ने सोशल मीडिया पर अक्षय को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे अक्षय जी... जब से हमने साथ में काम करना शुरू किया है, तब से ही कई सारी यादें बनाई हैं। इन यादों को मैं हमेशा चैरिश करता हूं। आप जिस डेडिकेशन से काम करते हैं और जीवन को जिस संतुलन से आप जीते हैं वो कमाल का है। आप सिनेमा के लिए पैशेनट हैं, जो हम सबको इन्स्पायर करता है।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Toxic फ्लॉप होने के बाद गम में डूब गए थे Yash, Jaidev Mohan ने किया खुलासा
अक्षय कुमार ने अनीस बज्मी की बर्थडे विश का कमाल का जवाब दिया है। अक्की ने लिखा है, "थैंक यू अनीस जी... जब मैं आपके साथ फिल्म सेट पर काम करता हूं तो मेरे दिमाग में केवल एक ही ख्याल आता है... मौजा ही मौजा। मैं उस सबके लिए बेहद एक्साइटेड हूं जो आने वाला है।"

Maujah Hi Maujah होगा Akshay Kumar-Anees Bazmee की कॉमेडी मूवी का नाम!!
अक्षय कुमार ने जिस अंदाज में मौजा ही मौजा लिखा है, वो लोगों को चौंका रहा है। असल में अब अक्की के फैंस का दिमाग चल रहा है और हर कोई सोच रहा है कि कहीं अक्की अनीस बज्मी के साथ कॉमेडी फिल्म तो नहीं करने जा रहे हैं, जिसका नाम मौजा ही मौजा होगा? वैसे आपका क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताओ।
