एजुकेशन

UPSSSC Junior Assistant Final Result 2026: जूनियर असिस्टेंट मेन परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, 5329 अभ्यर्थी हुए सफल, ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

UPSSSC Junior Assistant Final Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जूनियर असिस्टेंट और जूनियर क्लर्क और असिस्टेंट लेवल 3 की मुख्य परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार upsssc.gov.in से अपने परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPSSSC Junior Assistant Final Result 2026 (Photo - AI)

UPSSSC Junior Assistant Final Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क एवं असिस्टेंट स्तर-III मुख्य परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 9 सितंबर 2026 को जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, विभिन्न विभागों में कुल संशोधित 5339 रिक्त पदों 5329 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है। लिखित परीक्षा, टाइपिंग परीक्षा तथा दस्तावेज सत्यापन के बाद तैयार की गई अंतिम मेरिट सूची और कट-ऑफ अंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से आसान स्टेप को फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं।

पदों में किया गया था संशोधन

शुरुआत में जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क एवं असिस्टेंट भर्ती के तहत कुल 5512 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। हालांकि, विभिन्न अधियाचनकर्ता विभागों जैसे बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उत्तर प्रदेश सूचना आयोग, भूगर्भजल विभाग, परिवार कल्याण तथा भू अध्याप्ति निदेशालय द्वारा पदों की संख्या में संशोधन किए जाने के बाद कुल रिक्त पदों की अंतिम संख्या 5339 निर्धारित की गई।

रिक्त पदसामान्य चयनविशेष चयन
पहले तय पदों की संख्य5,5125286226
संशोधित पदों की संख्या5,3395113226
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UP PET Exam Date 2026 Out: यूपी पीईटी परीक्षा की डेट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी, अक्टूबर में होगा एग्जाम

अंतिम चयन का श्रेणीवार विवरण

आयोग द्वारा अनुमोदित अंतिम परिणाम में श्रेणीवार चयनित अभ्यर्थियों की संख्या निम्न प्रकार है

अनारक्षित (Unreserved)2591 पदों के सापेक्ष 2585 अभ्यर्थी चयनित
अनुसूचित जाति (SC)1068 पदों के सापेक्ष 1066 अभ्यर्थी चयनित
अनुसूचित जनजाति (ST)147 पदों के सापेक्ष पूरे 147 अभ्यर्थी चयनित
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)1076 पदों के सापेक्ष 1074 अभ्यर्थी चयनित
ईडब्ल्यूएस (EWS)457 पदों के सापेक्ष पूरे 457 अभ्यर्थी चयनित

आरक्षण के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित श्रेणी में 66, महिला श्रेणी में 1007, तथा दिव्यांगजन की विभिन्न उपश्रेणियों में योग्यता के अनुसार उम्मीदवारों का चयन हुआ है। उत्कृष्ट खिलाड़ी श्रेणी के लिए योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध न होने तथा भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के अवशेष पदों के सापेक्ष अन्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट क्रम में किया गया है। दिव्यांगजन श्रेणी के 10 पद उपयुक्त अभ्यर्थी न मिलने के कारण अग्रनीत किए गए हैं।

कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट

स्टेप 1 - रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार upsssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए नोटिस बोर्ड सेक्शन में जाएं।

स्टेप 3 - उसमें दिए गए '09/09/2026 विज्ञापन संख्या-08-परीक्षा/2023, सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक' लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

स्टेप 5 - उम्मीदवार ctrl+f का बटन दबाकर अपना रोल नंबर दर्ज करें और उसे सर्च करें।

स्टेप 6 - जारी रिजल्ट को डाउनोड करें और उसका प्रिंट आउट भी लें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!