लाइफस्टाइल

साल भर मिलेगा ताजी मटर का स्वाद, बस सर्दियों में ऐसे छीले हुए मटर करें स्टोर.. नोट करें देसी तरीके

Kitchen Hacks: मटर का सीजन चल रहा है और इस सीजन में ताजा मटर खरीद लाए हैं लेकिन अब उन्हें स्टोर कैसे करें का सवाल परेशान कर रहा है। तो यहां देखें आखिर कैसे लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए छीली हुई मटर को स्टोर कैसे करें।

Image

peeled peas

Kitchen Hacks: सर्दियों का मौसम जाते ही ताजी हरी मटर बाजार से गायब होने लगती है। कई घरों में इस मौसम में ही मटर छीलकर स्टोर किया जाता है, ताकि आने वाले महीनों में भी व्यंजनों का स्वाद बरकरार रहे। लेकिन अक्सर धुली हुई मटर को लंबे समय तक सही तरीके से स्टोर न कर पाने के कारण यह खराब हो जाती है या इसके स्वाद और पोषक तत्वों में कमी आ जाती है। ऐसे में अगर आप भी ताजी ताजी मटर किलो भर खरीद लाएं हैं, और उन्हें अच्छे से स्टोर करना चाहते हैं। तो आपके लिए ये वाले किचन हैक्स काम के हो सकते हैं।

ब्लांचिंग और फ्रीजिंग

मटर को अच्छी तरह धो लें।

एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें एक चुटकी नमक डाल दें।

उबलते पानी में मटर को 2-3 मिनट के लिए डालें (ब्लांच करें)।

तुरंत बाद मटर को बर्फ वाले ठंडे पानी में डाल दें ताकि वह पकना बंद हो जाए।

मटर के दानों को पूरी तरह सूखा लें।

अब इन्हें एयरटाइट फ्रीजर-सेफ बैग या कंटेनर में भरकर फ्रीजर में रख दें। इस तरह मटर महीनों तक आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है।

सीधे फ्रीज करना (विथआउट ब्लांचिंग)

छिली हुई मटर को बिना धोए ही एक ट्रे में फैला दें ताकि दाने एक-दूसरे से चिपके नहीं।

इस ट्रे को सीधे 2-3 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें।

एक बार मटर जम जाए तो इन्हें एक फ्रीज़र बैग में निकाल लें और हवा निकालकर बैग बंद कर दें। इससे दाने अलग-अलग जमेंगे और ज़रूरत के हिसाब से निकालना आसान होगा।

रेफ्रिजरेटर में स्टोरेज

अगर आप मटर को एक-दो हफ्ते में इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं, तो इसे रेफ्रिजरेटर में रख सकते हैं।

मटर को अच्छी तरह सुखाकर किसी सूखे और एयरटाइट कंटेनर में बंद कर दें।

कंटेनर को रेफ्रिजरेटर के सबसे ठंडे हिस्से में रखें। नमी से बचाना यहां सबसे ज़रूरी है।

डीहाइड्रेट करके रखना

मटर के दानों को हल्का सा उबाल लें या स्टीम में पकाएं।

इन्हें ओवन या फूड डिहाइड्रेटर में कम तापमान पर पूरी तरह सुखा लें।

सूखी हुई मटर को एयरटाइट जार में भरकर ठंडी और सूखी जगह पर रख दें। इस्तेमाल से पहले इन्हें पानी में भिगोकर इस्तेमाल किया जा सकता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article