लाइफस्टाइल

Fridge Smell Remover Tips: सफाई के बाद भी Fridge से आ रही है गंदी बदबू? चुटकी में महक दूर करने के लिए फॉलों करें ये टिप्स

Fridge Smell Remover Tips (फ्रिज की बदबू कैसे दूर करें): फ्रिज का दरवाजा खोलते ही अगर आपको भी गंदी बदबू आ रही है, वो भी सफाई करने के बाद? तो इस गंदी महक को दूर करने के लिए किचन की कुछ देसी चीजों का इस्तेमाल काम का हो सकता है। देखें फ्रिज से आ रही बदबू को दूर कैसे करें।

Image

फ्रिज की बदबू कैसे दूर करें

Fridge Smell Remover Tips (फ्रिज की बदबू कैसे दूर करें): साफ-सफाई करने के बाद भी कई कई बार फ्रिज में से अजीब सी बदबू आने लगती है। खासतौर से गर्मी वाले मौसम में चीजें सड़ने और फ्रिज से गंदी महक आने की संभावना ज्यादा हो जाती है। यह बदबू न सिर्फ खाने-पीने की चीजों को खराब करती है, बल्कि सेहत के लिए भी हानिकारक हो सकती है। ऐसे में अगर आपके फ्रिज से भी गंध आती है, तो यहां 3 आसान तरीके बताए जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

How To Get Rid Of Fridge Smell

बेकिंग सोडा करें इस्तेमाल

बेकिंग सोडा एक नेचुरल डिओडोराइजर होता है, जिसमें फ्रिज की बदबू को सोख लेने वाले गुण होते हैं। फ्रिज की बदबू को बेकिंग सोडा यूज करने दूर करने के लिए आपको एक छोटा कटोरा लेना है और उसमें 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर फ्रिज के अंदर रख देना है। इसे 24-48 घंटे तक रहने दें। इससे फ्रिज की दुर्गंध खत्म हो जाएगी। समय-समय पर बेकिंग सोडा बदलते रहें ताकि गंध दोबारा न आए।

कॉफी पाउडर और नींबू करें यूज

कॉफी पाउडर और नींबू दोनों ही फ्रिज की बदबू दूर करने में कारगर माने जाते हैं। कॉफी पाउडर को एक कटोरी में भरकर फ्रिज में रखें या नींबू को काटकर उसके टुकड़े फ्रिज के अलग-अलग कोनों में रख दें। नींबू की खुशबू फ्रिज को ताजगी देगी और कॉफी पाउडर अप्रिय गंध को सोख लेगा। ये वाला देसी नुस्खा आप ऐसे भी अपने फ्रिज के लिए ट्राई कर सकते हैं।

विनेगर

फ्रिज से आ रही गंदी महक को दूर करने के लिए आप विनेगर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में विनेगर लेकर फ्रिज में रख देना है। और कुछ घंटों के बाद इसे हटाने पर फ्रिज से ताजा खुशबू आने लगेगी।

इसी के साथ साथ फ्रिज से आ रही गंदी बदबू दूर करने के लिए आप ओटमील तो आलू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। वहीं बदबू दूर रखने के लिए फ्रिज को नियमित रूप से साफ करते रहें, तो वेंटिलेशन का भी ख्यान रखें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article