लाइफस्टाइल

10 घरों के बीच एकदम अलग चमकेगा आपका घर, बस बनवा लें ऐसे खिड़की-दरवाजे, देखें घर के लिए कौन सी खिड़की सबसे अच्छी है?

घर की खूबसूरती सिर्फ पेंट या फर्नीचर से नहीं बढ़ती, बल्कि सही खिड़की और दरवाजे भी बड़ा फर्क पैदा करते हैं। सही डिजाइन, रोशनी और वेंटिलेशन वाले खिड़की-दरवाजे आपके साधारण घर को भी खास बना सकता है।

Image

Khidki Darwaja Design Photos

जब कोई पहली बार आपके घर के सामने रुकता है, तो उसकी नजर सबसे पहले घर के दरवाजे और खिड़कियों पर ही जाती है। यही वजह है कि आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजाइनर इन्हें घर का चेहरा मानते हैं। एक सुंदर दरवाजा और सही जगह लगी खिड़कियां न केवल घर को स्टाइलिश बनाती हैं, बल्कि अंदर की रोशनी, हवा और आराम को भी बेहतर करती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: पोछे में क्या मिलाकर लगाएं

आजकल लोग सिर्फ मजबूत दरवाजे या बड़ी खिड़कियां नहीं चाहते, बल्कि ऐसा डिजाइन चाहते हैं जो उनके घर को आसपास के बाकी घरों से अलग पहचान दे। अच्छी बात यह है कि कुछ स्मार्ट डिजाइन आइडियाज अपनाकर आप बिना बहुत ज्यादा खर्च किए अपने घर को प्रीमियम लुक दे सकते हैं। आइए जानते हैं घर के लिए किस तरह की खिड़कियां और दरवाजे सबसे अच्छे माने जाते हैं।

घर के लिए कौन सी खिड़की सबसे अच्छी है?

आजकल के मॉड्युलर घरों में बड़े ग्लास विंडो डिजाइन काफी पसंद किए जा रहे हैं। इनसे घर में नेचुरल रोशनी भरपूर आती है और कमरा ज्यादा बड़ा दिखाई देता है। ऐसे में अगर आप घर के लुक को और बेहतर बनाना चाहते हैं। तो ये वाले खिड़कियों के ऑप्शन्स सबसे ज्यादा बेस्ट हो सकते हैं।

स्लाइडिंग विंडो है स्मार्ट विकल्प

छोटे और मीडियम साइज के घरों के लिए स्लाइडिंग खिड़कियां बेहद अच्छी और काम की होती हैं। पहली बात तो ये की स्लाइडिंग विंडो कम जगह घेरती हैं और दूसरी की ये मॉडर्न लुक भी देती हैं।

Khidki Design Photos

Khidki Design Photos

फ्रेंच विंडो बढ़ाती है खूबसूरती

अगर आपके घर में गार्डन, बालकनी या खुला एरिया है तो फ्रेंच विंडो बनवाने का ऑप्शन भी बढ़िया हो सकता है। इससे घर में रोशनी और एलिगेंस दोनों बढ़ते हैं।

घर में कैसा दरवाजा लगवाएं

लकड़ी के दरवाजे क्लासिक और रॉयल लुक देते हैं। लेकिन ग्लास पैनल वाले दरवाजे घर को खुला मॉडर्न लुक देते हैं। आजकल स्टील, एल्युमिनियम, वुडन और ग्लास कॉम्बिनेशन वाले गेट काफी पसंद किए जा रहे हैं। मिनिमल डिजाइन, जियोमेट्रिक पैटर्न और मैट फिनिश वाले मॉडर्न गेट घर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं।

अगर आप अपने घर के लिए सबसे बेस्ट खिड़की चुनना चाहते हैं तो बड़ी स्लाइडिंग ग्लास विंडो और मजबूत वुडन मेन डोर का कॉम्बिनेशन सबसे अच्छा है। यह घर को मॉडर्न, खुला और आकर्षक लुक देगा। इसलिए अगली बार घर बनवाते या रेनोवेट करते समय इनके डिजाइन पर खास ध्यान जरूर दें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article