लाइफस्टाइल

नीता अंबानी की राह चलीं कंगना रनौत, हैदराबाद के निजाम सा हार पहन बनीं मॉडर्न महारानी, सस्ती साड़ी संग किया फ्लॉन्ट

कंगना रनौत का नया एथनिक लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है। ऑफ-व्हाइट साड़ी के साथ उन्होंने हैदराबाद के निजामों की विरासत से प्रेरित मोतियों का शानदार हार पहना, जिसने उनके पूरे लुक को शाही अंदाज दे दिया।

Image

Kangana Ranaut Nizam Pearl Jewellery

फैशन की दुनिया में कई बार भारी कपड़ों से ज्यादा चर्चा ज्वेलरी की होती है। हाल ही में कंगना रनौत ने अपने नए एथनिक लुक से यही साबित कर दिया। एक्ट्रेस ने एक सिंपल ऑफ-व्हाइट साड़ी पहनकर ऐसा रॉयल अंदाज दिखाया कि हर किसी की नजर उनके गहनों पर टिक गई। उनके इस लुक में ट्रेडिशनल इंडियन ब्यूटी और शाही ठाठ का खूबसूरत मेल देखने को मिला। दिलचस्प बात यह रही कि जहां उनकी साड़ी बेहद सादगी भरी थी, वहीं ज्वेलरी ने पूरे लुक को लग्जरी टच दिया।

ऑफ-व्हाइट साड़ी में दिखीं एलिगेंट

कंगना ने अपने लुक के लिए ऑफ-व्हाइट रंग की पोल्का डॉट और फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी चुनी थी। जो बेहद क्लासी और ग्रेसफुल नजर आ रही थी। साड़ी के साथ वाला कट स्लीव्स मैचिंग ब्लाउज भी ट्रेंडी है।

इयररिंग्स ने बढ़ाई खूबसूरती

साड़ी के साथ कंगना ने लग्जरी ब्रांड के खूबसूरत सवेरा स्टड इयररिंग्स पहने थे। इन पर की गई बारीक कारीगरी उनके चेहरे को आकर्षक फ्रेम दे रही थी। छोटे लेकिन शानदार डिजाइन वाले ये इयररिंग्स पूरे लुक में नफासत जोड़ रहे थे। ईयररिंग्स का डिजाइन बहुत विंटेज और रॉयल लुक दे रहा था। इन ईयररिंग्स की कीमत सोशल मीडिया पर करीब 6,73000 बताई जा रही है।

निजामों की विरासत वाला हार

कंगना के लुक का सबसे खास हिस्सा था उनका मोतियों से सजा शानदार नेकलेस। 'द निज़ाम्स पर्ल नेकलेस' नाम का यह हार हैदराबाद के निजामों की शाही विरासत से प्रेरित बताया जाता है। इसकी कीमत करीब 13,63,000 लाख रुपये बताई जा रही है। मल्टीलेयर वाली मोतियों की चेन और बारीक डिजाइन से तैयार यह हार उनके पूरे लुक को मॉडर्न महारानी जैसा अंदाज दे रहा था। चोकर वाला ये हार ब्लाउज की नेकलाइन के साथ और उभरकर नजर आ रहा है।

शाही ज्वेलरी का बढ़ता ट्रेंड

पिछले कुछ समय से राजघरानों और ऐतिहासिक विरासत से प्रेरित ज्वेलरी का ट्रेंड काफी बढ़ा है। कई चर्चित हस्तियां जैसे नीता अंबानी तो आलिया भट्ट भी ऐसे खास गहनों को अपने एथनिक लुक का हिस्सा बना चुकी हैं। कंगना का यह लुक भी उसी ट्रेंड को आगे बढ़ाता नजर आया, जहां ट्रेडिशनल रॉयल गहनों को मॉडर्न फैशनेबल स्टाइल के साथ पहना जा रहा है।

जरूर ही अगर आप सिंपल आउटफिट को रॉयल टच देना चाहती हैं। तो इस तरह की विंटेज रॉयल डिजाइन वाली ज्वेलरी को अपने लुक में जरूर शामिल करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article