लाइफस्टाइल

शैंपू में बस इस चीज को मिलाकर धोएं बाल, हफ्ते भर में रुक जाएगा हेयर फॉल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 5, 2024, 02:58 PM IST

हेयर फॉल की समस्या इन दिनों आम समस्या बन चुकी है। इससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। अगर आप भी हेयर फॉल से परेशान हैं तो शैंपू में इन चीजों को मिलाकर लगा सकते हैं।

Image

How to Control hairfall

बारिश के मौसम में बालों की सही देखभाल ना की जाए तो बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। हेयर फॉल की समस्या इन दिनों एक आम समस्या बन चुकी है। इससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। पोषण की कमी की वजह से बाल झड़ते हैं। ऐसे में बालों की देखरेख करना बेहद जरूरी होता है। बालों की देखभाल करने के लिए ज्यादातर लोग शैंपू और कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी हेयरफॉल की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शैंपू में किन चीजों को मिलाकर हेयर वॉश करने से बालों का झड़ना कम हो सकता है।

बालों का झड़ना रोकने के लिए शैंपू में मिलाएं ये चीजें - Mix These Things In Shampoo For Hair Fall Control

ग्रीन टी

शैंपू में पकी हुई ग्रीन टी मिलाकर बालों को धोने से हेयर फॉल की समस्या से जल्द छुटकारा मिल सकता है। ग्रीन टी हेयर फॉलिकल्स को स्टिम्यूलेट करने मददगार है। इसके लिए एक कप ग्रीन टी तैयार कर लें। फिर इसं ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे शैंपू में मिलाकर बालों को धोएं। ऐसा करने से जल्द रिजल्ट दिखेगा।

एलोवेरा जैल

वहीं शैंपू में एलोवेरा जेल मिलाकर बालों को धोने से भी हेयर फॉल की समस्या से निजात मिल सकता है। एलोवेरा जैल में विटामिन ए, सी और ई के साथ साथ हाइड्रेटिंग गुण होते हैं जो बालों की ग्रोथ में सहायक साबित होता है। इसके लिए शैंपू को हाथों में ले लें और फिर उसमें फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाएं और हेयर वॉश करें।

कॉफी का पाउडर

कॉफी पाउडर बालों से फंगस और बैक्टीरिया हटाने का काम करता है। ऐसे में आप बालों को जड़ से मजबूत बनाने के लिए शैंपू के साथ कॉफी मिलाकर यूज कर सकते हैं। इसके लिए शैंपू लें और फिर इसमें बराबर मात्रा में कॉफी पाउडर मिलाएं। अब हेयर वॉश करें। जल्द रिजल्ट देखने को मिलेगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article