लाइफस्टाइल

छोटे फ्लैट में कौन सा झूला लगवाएं? मेहमान भी पूछेंगे कहां से लिया

घर में झूला किसे पसंद नहीं होता है? लेकिन छोटे फ्लैट/घर में झूला लगाना मुश्किल हो सकता है। हालांकि सही डिजाइन/शेप चुनकर आप कम जगह में भी बढ़िया सा झूला लगवा सकते हैं। देखें बेस्ट झूला डिजाइन, हैंगिंग झूला।

Image

Jhula Design For Flat

झूला सिर्फ बैठने की जगह नहीं, बल्कि घर का एक ऐसा कोना होता है जहां बैठकर लोग सुकून के कुछ पल बिताना पसंद करते हैं। पहले झूले बड़े आंगन या बरामदे वाले घरों में नजर आते थे, लेकिन अब नए जमाने के फ्लैट्स और छोटे घरों में भी लोग इन्हें शामिल कर रहे हैं। हालांकि कम जगह होने के कारण सही झूला चुनना जरूरी है। अगर झूला बहुत बड़ा हो तो कमरा भरा-भरा लग सकता है, जबकि गलत डिजाइन घर की खूबसूरती भी बिगाड़ सकता है।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - गर्मी में कौनसे फूल आते हैं

ऐसे में मार्केट में कई कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश झूले उपलब्ध हैं जो छोटे फ्लैट्स के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए हैं। सही झूला चुनकर आप अपने लिविंग रूम, बालकनी या बेडरूम के किसी कोने को कमफर्टेबल और एस्थेटिक बना सकते हैं। देखें छोटे घरों के लिए कौन-कौन से झूले सबसे अच्छे माने जाते हैं।

हैंगिंग चेयर झूला

छोटे फ्लैट्स के लिए हैंगिंग चेयर सबसे अच्छा विकल्प है। यह कम जगह घेरता है और देखने में भी काफी स्टाइलिश लगता है। इसे बालकनी, लिविंग रूम या खिड़की के पास लगाया जा सकता है।

Jhula Design Home

Jhula Design Home

सिंगल-सीटर झूला

अगर जगह सीमित है तो सिंगल-सीटर झूला एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें एक व्यक्ति आराम से बैठ सकता है और यह कमरे को भीड़भाड़ वाला नहीं दिखाता।

फोल्डेबल झूला

फोल्डेबल झूले छोटे घरों के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। जरूरत पड़ने पर इन्हें इस्तेमाल करें और बाद में मोड़कर रख दें। इससे जगह की बचत होती है।

Stand Indoor Swing

Stand Indoor Swing

स्टैंड वाले झूले

अगर छत में ड्रिलिंग नहीं करवाना चाहते तो स्टैंड वाले झूले चुन सकते हैं। इन्हें आसानी से एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट भी किया जा सकता है।

बालकनी के लिए रतन झूला

रतन या विकर मटेरियल से बने झूले हल्के होते हैं और बालकनी में बहुत सुंदर लगते हैं। ये घर को मॉडर्न और नेचुरल लुक देते हैं।

झूला चुनते समय रखें ध्यान

झूला खरीदने से पहले कमरे का आकार जरूर नाप लें। मजबूत हुक, अच्छी क्वालिटी की चेन और वजन सहने की क्षमता की जांच करना भी जरूरी है। साथ ही ऐसा डिजाइन चुनें जो आपके घर के इंटीरियर से मेल खाता हो।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article