एजुकेशन

SBI Clerk Prelims Result 2026: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम जल्द होगा जारी, यहां जानें पिछले साल की संभावित कटऑफ और अन्य अहम डिटेल्स

SBI Clerk Prelims Result 2026: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर अपने परिणाम चेक कर पाएंगे।

Image

SBI Clerk Prelims Result 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

SBI Clerk Prelims Result 2026: भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India - SBI) क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रीलिम्स एग्जाम के रिजल्ट का इंतजार जारी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर टकटकी लगाए बैठे हुए हैं। मेंस परीक्षा करीब है और रिजल्ट के अभी तक जारी न होने पर अभ्यर्थियों के मन में केवल एक ही सवाल है कि अब कब जारी होगा एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2026। बता दें कि एसबीआई द्वारा क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर अब कभी भी घोषित किए जाने की संभावना है। इस परीक्षा में सफलता पाने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा (Mains Exam) के लिए पात्र माने जाएंगे। परिणाम जारी होने के बाद सभी अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers या bank.sbi/careers पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा कब हुई थी

एसबीआई द्वारा क्लर्क के 9766 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई प्रीलिम्स परीक्षा 26 और 27 सितंबर को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा को संपन्न हुए डेढ़ महीने से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक रिजल्ट नहीं आया है। इसके साथ ही मेंस की परीक्षा की तिथियां भी बेहद करीब आ गई है। छात्रों में रिजल्ट को लेकर बेसब्री बनी हुई है।

कैसे चेक करें SBI Clerk Prelims Result 2026?

स्टेप 1 - सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक करियर वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'Current Openings' सेक्शन में जाएं और 'Junior Associates' के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - वहां आपको 'Prelims Exam Result 2026' से जुड़ा लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 5 - स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड आ जाएगा।

स्टेप 6 - इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।

पिछले साल की कटऑफ का अनुमान

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है, जिसमें अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक योग्यता और तार्किक क्षमता से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। चूंकि कटऑफ परीक्षा के स्तर, रिक्तियों की संख्या और राज्यों के आधार पर अलग-अलग तय होती है, इसलिए पिछले वर्षों के रुझानों को समझना बेहद जरूरी है -

सामान्य वर्ग (General) - पिछले वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, अधिकांश राज्यों में जनरल कैटेगरी की प्रीलिम्स कटऑफ औसतन 65 से 78 अंकों के बीच रही थी।

OBC / SC / ST वर्ग - इन आरक्षित श्रेणियों के लिए कटऑफ सामान्य वर्ग की तुलना में थोड़ी कम (लगभग 5 से 10 अंक नीचे) रहती है।

नोट - चूंकि हर राज्य में रिक्तियों की संख्या अलग होती है, इसलिए उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में कटऑफ थोड़ी अधिक देखने को मिलती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - MP Police Constable Admit Card 2026 जल्द होंगे जारी

कब होगी SBI क्लर्क मेंस परीक्षा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सितंबर में प्रीलिम्स की परीक्षा के बाद अब आगामी 26 नवंबर को मेंस की परीक्षा का आयोजन किया जाना है। प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही मेंस की परीक्षा में बैठ पाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article