मानसून की दस्तक के साथ जून और जुलाई का महीना गार्डनिंग के लिए बढ़िया होता है। बारिश की हल्की फुहारें, ठंडी हवाएं और मिट्टी की सोंधी खुशबू में पौधें खूब खिलते हैं। तो अगर आपकी बालकनी खाली-खाली लग रही है या आप उसे रंग-बिरंगे फूलों से सजाना चाहते हैं, तो यह समय नए पौधे लगाने के लिए सबसे अच्छा है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें : गेहूं-बाजरा नहीं, अब लोग खाते हैं इन चीजों का आटा
कुछ पौधे कम देखभाल में भी खूब फूल देते हैं, जबकि कुछ पूरे मौसम आपकी बालकनी को रंगों से भर देते हैं। जिन्हें आप किसी भी आस पास की नर्सरी से खरीद सकते हैं। देखें जून-जुलाई में लगाए जाने वाले उन खूबसूरत फूलों के बारे में, जो आपके घर को एक मिनी गार्डन में बदल सकते हैं।
1. गुड़हल
बारिश के मौसम में गुड़हल का पौधा तेजी से बढ़ता है। इसके लाल, गुलाबी, पीले और नारंगी रंग के फूल बालकनी की खूबसूरती कई गुना बढ़ा देते हैं। यह पौधा धूप और नमी दोनों में अच्छी तरह पनपता है।
2. पोर्टुलाका
इसे मॉस रोज भी कहा जाता है। छोटे-छोटे रंगीन फूलों वाला यह पौधा गर्मी और बारिश दोनों मौसम में आसानी से बढ़ जाता है। कम पानी में भी यह अच्छी तरह खिलता है।

Garmi ke paudhe
3. विंका (सदाबहार)
सदाबहार का पौधा लगभग पूरे साल फूल देता है, लेकिन मानसून में इसकी बढ़त और भी अच्छी होती है। सफेद, गुलाबी और बैंगनी रंग के फूल बालकनी को आकर्षक बना देते हैं।
4. गेंदा
गेंदे का पौधा भारतीय घरों में बेहद लोकप्रिय है। इसकी चमकीली पीली और नारंगी कलियां बारिश के मौसम में भी शानदार नजर आती हैं। इसकी देखभाल भी आसान होती है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें : दलिया कैसे साफ करें?
5. बालसम
बालसम मानसून का पसंदीदा फूल माना जाता है। इसके गुलाबी, बैंगनी और सफेद रंग के फूल बारिश के मौसम में खूब खिलते हैं और बालकनी को रंगीन बना देते हैं।
6. जास्मीन (चमेली)
अगर आपको खुशबूदार फूल पसंद हैं, तो चमेली का पौधा जरूर लगाएं। मानसून के मौसम में इसमें खूब फूल आते हैं और इसकी महक पूरे घर को ताजगी से भर देती है।

Summer Plants
7. अपराजिता
नीले और सफेद रंग के खूबसूरत फूलों वाला अपराजिता का पौधा तेजी से बढ़ता है। इसे गमले या रेलिंग के पास लगाया जा सकता है, जहां यह बेल की तरह फैलकर सुंदर लुक देता है।
मानसून में पौधे लगाते समय अच्छे ड्रेनेज वाले गमले चुनें ताकि पानी जमा न हो। पौधों को जरूरत के अनुसार धूप और हवा मिलती रहे, इसका भी ध्यान रखें। समय-समय पर सूखी पत्तियां हटाने से पौधे स्वस्थ बने रहते हैं।
