Bigg Boss 20: सलमान खान की आंख का तारा बने ये 5 कंटेस्टेंट्स, टॉप 5 में जमाएंगे धाक!

Bigg Boss 20 These Contestants Could Be Top 5: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' की गेम दिन पर दिन दिलचस्प होती जा रही है। शो के कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जो टॉप 5 में जगह बनाने के काबिल हैं। इस लिस्ट में काजी तौकीर से लेकर यंग डीएसए तक का नाम शामिल है।

Authored by: ashna malikUpdated Nov 16 2026, 13:53 IST
'बिग बॉस 20' में धाक जमाएंगे ये 5 कंटेस्टेंट्सImage Credit : Instagram01 / 06

'बिग बॉस 20' में धाक जमाएंगे ये 5 कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss 20 These Contestants Could Be Top 5: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में हर कंटेस्टेंट गेम में आगे बढ़ने के लिए जी-जान लगा रहा है। लेकिन शो के कई कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जिनकी तारीफ खुद सलमान खान ने की है। वहीं अब अनुमान लग रहा है कि वे कंटेस्टेंट्स 'बिग बॉस 20' के टॉप 5 में अपनी धाक जमा सकते हैं। इस लिस्ट में काजी तौकीर से लेकर यंग डीएसए का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन कंटेस्टेंट्स पर-

यंग डीएसए (Yung DSA)Image Credit : Instagram02 / 06

यंग डीएसए (Yung DSA)

यंग डीएसए ने 'बिग बॉस 20' में रहते हुए खूब लाइमलाइट बटोरी है। यंग डीएसए के गेम की तारीफ खुद सलमान खान ने भी की है। उन्होंने हमेशा यंग को सलाह दी है कि वो अकेले खेलें।

स्काउट ओपी (Scout OP)Image Credit : Instagram03 / 06

स्काउट ओपी (Scout OP)

स्काउट ओपी ने भी बिग बॉस 20 में रहकर जमकर लाइमलाइट लूटी है। शुरुआत में उनकी गेम सही पटरी पर थी। लेकिन बीते कुछ वक्त से स्काउट ओपी को लेकर लोगों का मानना है कि वह भटक चुके हैं। हालांकि टॉप 5 में उनके जाने की अभी भी उम्मीद है।

अरिश्फा खान (Arishfa Khan)Image Credit : Instagram04 / 06

अरिश्फा खान (Arishfa Khan)

'बिग बॉस 20' में अरिश्फा खान की गेम दिन पर दिन और बेहतर होती जा रही है। सलमान खान ने भी अरिश्फा खान की गेम की जमकर तारीफ की है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि वह टॉप 5 में जगह बना सकती हैं।

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)Image Credit : Instagram05 / 06

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)

आम्रपाली दुबे को लेकर लोगों का ही नहीं, बल्कि सलमान खान का भी मानना है कि उनका गेम में ग्राफ ऊपर उठ रहा है। उनकी राय को घर के कई मुद्दों में सुना जाता है। ऐसे में वह भी टॉप 5 तक पहुंच सकती हैं।

काजी तौकीर (Qazi Touqeer)Image Credit : Instagram06 / 06

काजी तौकीर (Qazi Touqeer)

'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को लोगों ने टॉप 5 ही नहीं बल्कि विनर मानना भी शुरू कर दिया है। कई सितारे काजी तौकीर को सपोर्ट करते नजर आते हैं। शो में यहां तक कि गुल्लू ने भी काजी से कहा था कि अगर वह उनसे हारे तो उन्हें कोई दुख नहीं होगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!