Javed Habib Hair And Beauty Tips (जावेद हबीब हेयर केयर टिप्स): खराब लाइफस्टाइल, खान पान की खराबी, प्रदूषण तो केमिकल वाले प्रोडक्ट्स आदि के कारण बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। आज कल के दौर में लगभग हर चार में से दो लोगों को बाल झड़ने, पतले होने तो डैंड्रफ आदि की समस्या की शिकायत है। ऐसे में लाइफस्टाइल के कुछ बदलाव तो अच्छा हेयरकेयर असरदार हो सकता है। तो अगर आपको भी बालों से जुड़ी कुछ समस्या हो रही है, तो आप मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब की टिप्स फॉलों कर सकते हैं।
केयर करना है जरूरी
बालों की नियमित रूप से देखभाल करना जरूरी है, अच्छे खानपान और अच्छे हेयरकेयर को फॉलों करके ही आप बालों से जुड़ी दिक्कतों को दूर कर सकते हैं। खासतौर से अगर बाल झड़ने की दिक्कत है, तो आप ये वाला नुस्खा फॉलों कर सकते हैं।
मान लें ये वाला नुस्खा
बालों का झड़ना रोकने के लिए आपको बालों को साफ रखना जरूरी है। अगर आपका स्कैल्प क्लीन नहीं है, तो उससे बाल झड़ सकते हैं। ऐसे में आप प्री कंडीशनिंग वाला रामबाण नुस्खा फॉलों कर सकते हैं।
जिसके लिए आपको सबसे पहले बालों को गीला करना है और उनपर तेल लगाना है। फिर तेल लगे बालों की अच्छे से मसाज करनी है। और करीब करीब 10 मिनट तक के लिए छोड़ देना है। फिर आपको अच्छे से शैम्पू, कंडीशनर कर लेना है। आप किसी नेचुरल चीज जैसे आंवला, रीठा या शिकाकाई से भी बाल धो सकते हैं। ये वाला स्टेप फॉलो कर आप हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
ये समस्या भी होगी दूर
हेयरफॉल के साथ साथ इस नुस्खे से आप डैंड्रफ की दिक्कत भी दूर कर सकते हैं। अगर आप भी बालों से जुड़ी इस प्रकार की समस्या से परेशान हैं, तो इन आसान सी टिप्स और हेयर केयर रूटीन को फॉलों कर सकते हैं।
