बिजनेस

HDFC Bank में किस अवधि की FD पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज, कितने समय के लिए जमा करें पैसा

HDFC FD Interest Rates: देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है।

Image

HDFC Bank के लेटेस्ट एफडी रेट्स (Photo: iStock)

HDFC FD Interest Rates: देश के प्रमुख प्राइवेट सेक्टर बैंकों में शामिल HDFC Bank अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की FD पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। अगर आप भी अपनी बचत को एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो पैसा जमा करने से पहले अलग-अलग अवधि पर मिलने वाली ब्याज दरों को समझना जरूरी है। इससे आपको यह तय करने में मदद मिल सकती है कि किस अवधि की एफडी आपके लिए बेहतर हो सकती है।

अलग-अलग अवधि पर कितना मिल रहा ब्याज

HDFC Bank की ओर से सामान्य ग्राहकों को एफडी पर 2.75% से लेकर 6.50% तक ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर सामान्य ग्राहकों की तुलना में अधिक है। बैंक की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को 3.25% से लेकर 7.10% तक ब्याज ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, अलग-अलग अवधि के हिसाब से ब्याज दर अलग होती है।

अवधि (Tenure)सामान्य ग्राहकवरिष्ठ नागरिक
7–14 दिन2.75%3.25%
15–29 दिन2.75%3.25%
30–45 दिन3.25%3.75%
46–60 दिन4.25%4.75%
61–89 दिन4.25%4.75%
90 दिन–6 महीने4.25%4.75%
6 महीने 1 दिन–9 महीने5.50%6.00%
9 महीने 1 दिन–1 वर्ष से कम5.75%6.25%
1 वर्ष–15 महीने से कम6.25%6.75%
15 महीने–18 महीने से कम6.35%6.85%
18 महीने–21 महीने से कम6.45%6.95%
21 महीने–2 वर्ष6.45%6.95%
2 वर्ष 1 दिन–2 वर्ष 11 महीने6.45%6.95%
2 वर्ष 11 महीने (35 महीने)6.45%6.95%
2 वर्ष 11 महीने 1 दिन–3 वर्ष से कम6.45%6.95%
3 वर्ष 1 दिन–4 वर्ष 7 महीने से कम6.50%7.10%
4 वर्ष 7 महीने (55 महीने)6.40%6.90%
4 वर्ष 7 महीने 1 दिन–5 वर्ष से कम6.40%6.90%
5 वर्ष 1 दिन–10 वर्ष6.15%6.65%

किस अवधि पर मिलेगा ज्यादा ब्याज

हालांकि, अक्सर लोगों को लगता है कि जितने लंबे समय के लिए एफडी करवाई जाएगी, ब्याज दर उतनी ही अधिक होगी। लेकिन HDFC Bank की ओर से 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए दी जा रही ब्याज दर सबसे अधिक नहीं है। इसके बजाय 3 साल 1 दिन से लेकर 4 साल 7 महीने तक की अवधि पर सबसे अधिक ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

1 लाख की एफडी पर कितना मिलेगा रिटर्न?

एफडी पर कितना रिटर्न मिलेगा इसे एक उदाहरण से समझ सकते हैं। मान लीजिए कोई ग्राहक HDFC Bank में 3 साल 1 दिन के लिए 1 लाख रुपये की एफडी करवाता है। ऐसी स्थिति में सामान्य नागरिक को मैच्योरिटी पर 1,21,362 रुपये मिलेंगे। वहीं, सीनियर सिटीजन को इसी अवधि के लिए 1 लाख रुपये जमा करने पर 1,23,531 रुपये मिलेंगे।

एफडी से पहले इन बातों का रखें ध्यान

हालांकि, एफडी करवाने से पहले केवल ब्याज दर नहीं देखी जानी चाहिए। निवेश करने से पहले एफडी की अवधि, मैच्योरिटी राशि, समय से पहले पैसा निकालने के नियम और लागू पेनल्टी की जानकारी जरूर लेनी चाहिए। साथ ही यह भी तय करें कि जिस रकम को एफडी में जमा कर रहे हैं, उसकी आपको तय अवधि के दौरान जरूरत तो नहीं पड़ेगी। इस बात का भी ध्यान रखें एफडी के ब्याज पर भी टैक्स नियम लागू होते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article