Bigg Boss 20 Salman Khan Exposed Qazi Touqeer: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख ले रही है। 'बिग बॉस 20' में बीते दिन वीकेंड का वार एपिसोड आया, जिसमें सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को सही दिशा दिखाते हुए ट्रोल्स और पैपराजियों को खूब लताड़ लगाई। वहीं शो के बीच-बीच में सलमान खान को पेट और सीने के पास दर्द भी उठा, जिसे देख कंटेस्टेंट्स घबरा गए। 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) का प्रोमो वीडियो सामने आया था, जिसमें सलमान खान दर्द के कारण स्टेज पर ही लेट गए। उनका वीडियो देख लोगों की चिंता और बढ़ गई। हालांकि बाद में सलमान खान ने सफाई दी कि वो केवल एक एक्ट था। वहीं अब 'बिग बॉस 20' से जुड़ा सलमान खान का एक और प्रोमो वीडियो सामने आया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Katrina Kaif की ट्रोलिंग पर भड़के Salman Khan, पैपराजियों को भी लताड़ते हुए बोले- अगली बार इन्हें चमाट मारो...
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के इस प्रोमो वीडियो में सलमान खान, सबके सामने काजी तौकीर की पोल खोलते नजर आए। दरअसल, काजी तौकीर को कई बार बाकी कंटेस्टेंट्स के सामने हेल्थ प्रॉब्लम का नाटक करते देखा गया है। हालांकि कंटेस्टेंट्स अभी भी अंजान हैं कि काजी तौकीर को कोई परेशानी नहीं है और वो सिर्फ ड्रामा करते हैं। ऐसे में सलमान खान ने उन्हें आईना दिखाया। 'बिग बॉस 20' के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि सलमान खान दर्द के कारण जमीन पर लेट जाते हैं और डॉक्टर को बुलाने के लिए कहते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Big Boss 20: गुस्साए सलमान खान ने बीच शो में उतार दी शर्ट और कैप, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, 'सीने में दर्द' वाले प्रोमो पर उखड़े
सलमान खान आगे कहते हैं, "तौकीर ये जो मैं कर रहा हूं, वो आप करते हैं। एक्टिंग के नजरिये से तौकीर ने बहुत कमाल किया है, लेकिन ये गलत चला गया है।" उनकी बातों पर अरिश्फा खान ने कहा कि सर इनसे बड़ा एक्टर कोई और हो ही नहीं सकता। वहीं सलमान खान ने जवाब दिया, "अरे मैं भी बुरा नहीं हूं यार।" आम्रपाली दुबे ने सलमान खान की बिगड़ी तबीयत को देख कहा, "सर आपने डरा दिया।
