टीवी मसाला

UK के बाद Jennifer Winget-William Ishmael ने गोवा में की शादी, रोमांस में दिखे चूर; रंग जमाने पहुंचे ये सितारे

Jennifer Winget-William Ishmael Marries In Goa: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अब यूके के बाद गोवा में विलियम इस्माइल संग शादी रचाई। उनकी शादी में इंडस्ट्री के कई खास दोस्त शामिल हुए।

Image

Jennifer Winget-William Ishmael ने गोवा में रचाई शादी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Jennifer Winget-William Ishmael Marries In Goa: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। जेनिफर विंगेट ने टीवी पर रहते हुए कई हिट शोज तो दिये ही हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने ओटीटी पर भी जबरदस्त पकड़ बनाई है। लेकिन इन दिनों जेनिफर विंगेट अपने प्रोजेक्ट्स से ज्यादा निजी जिंदगी के लिए चर्चा में बनी हुई हैं। जेनिफर विंगेट ने बीती 16 जुलाई को यूके में विलियम इस्माइल संग शादी रचाई थी। एक्ट्रेस ने वहां रहते हुए व्हाइट वेडिंग की थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज भी जेनिफर विंगेट ने सोशल मीडिया पर साझा की थीं। वहीं अब यूके के बाद जेनिफर विंगेट ने गोवा में फिर से शादी रचाई है। जेनिफर विंगेट और विलियम इस्माइल की शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jennifer Winget की शादी का पहला वीडियो हुआ Leak, व्हाइट गाउन में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस; दिखीं नर्वस

    जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) और विलियम इस्माइल (William Ishmael) ने गोवा में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में फिर से शादी रचाई। जहां यूके में व्हाइट वेडिंग के दौरान जेनिफर विंगेट ने व्हाइट गाउन पहना था। वहीं इस बार जेनिफर पीच कलर के गाउन में नजर आईं। वीडियो में विलियम इस्माइल और जेनिफर विंगेट एक-दूजे को लिपलॉक किस करते दिखाई दिये। दूसरी ओर वहां मौजूद उनके दोस्तों ने कपल ने लिए खूब चियर किया। फोटोज और वीडियो में जेनिफर और विलियम की खुशी देखने लायक रही। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: Aditya Roy Kapur संग ऑनस्क्रीन इश्क लड़ाने से चूंकि Jennifer Winget, शोभिता धुलिपाला ने छीना था रोल

      बता दें कि जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) और विलियम इस्माइल (William Ishmael) के संगीत की तस्वीरें और वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लगीं। जेनिफर विंगेट की शादी में इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए थे। इस लिस्ट में करण वाही, मंदिरा बेदी, कांची कौल, शब्बीर आहलुवालिया, जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख और मुस्ताक शेख जैसे सितारे शामिल हैं। जेनिफर विंगेट और विलियम इस्माइल की शादी की तस्वीरें देख फैंस भी प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article