लाइफस्टाइल

JANHVI KAPOOR के चांद से चमकते चेहरे का ये है सीक्रेट, गर्ल्स जरूर ट्राई करें ये ब्यूटी टिप्स

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 14, 2023, 11:59 AM IST

JANHVI KAPOOR BEAUTY TIPS: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का निखार अक्सर लोगों को उनका कायल बना देता है। जान्हवी के सादगी भरे चेहरे पर निखार का राज, किचन की चीज़े और नेचुरल DIY हैक्स हैं। अगर आप भी जान्हवी जैसी स्किन चाहती हैं, तो ये टिप्स और स्किनकेयर रूटीन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Image

Janhvi Kapoor

JANHVI KAPOOR BEAUTY TIPS: बॉलीवुड की नेचुरल ब्यूटी जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की कातिल अदाएं और ग्लोइंग स्किन अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अक्सर जान्हवी से उनका ब्यूटी मंत्रा पूछा जाता है, तो बता दें कि जान्हवी की इस खूबसुरत स्किन का राज कोई मंहगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि किचन की नेचुरल चीजें हैं। जिनके इस्तेमाल से ही जान्हवी हर मौसम में अपनी मुलायम और बेदाग त्वचा को फ्लॉन्ट करती हैं। जान्हवी जैसी स्किन और नेचुरल ब्यूटी पाने के लिए आप भी एक्ट्रेस का ये आसान सा स्किनकेयर रूटीन फॉलो कर सकते हैं।

Janhvi kapoor natural glow

Janhvi kapoor natural glow

स्किनकेयर के लिए दूध, मलाई, शहद, दही, गुलाबजल और फल जान्हवी की पसंदीदा चीज़े हैं। जिनका जोड़ तोड़ कर जान्हवी बखूबी इस्तेमाल करती हैं। जान्हवी जैसी एवरग्लोइंग स्किन के लिए गर्ल्स कुछ खास सीक्रेट इंग्रीडिएंट्स यूज कर सकती हैं। साथ ही ये रही जान्हवी के पिटारे से निकली कुछ ट्राईड एंड टेस्टेड ब्यूटी टिप्स, जिनका इस्तेमाल आपके लिए काफी असरदार साबित हो सकता है –

जान्हवी की चमकती त्वचा का राज

जान्हवी कपूर की चांद सी चमकती स्किन के पीछे का सबसे बड़ा सीक्रेट है उनकी संतुलित/हेल्दी डाइट और अच्छा वर्कआउट रूटीन। बता दें कि अपने डेली स्किनकेयर के साथ भी जान्हवी कभी समझौता नहीं करती है, अच्छे से नहाना, सोना, खाना ग्लोइंग स्किन के लिए आवश्यक है। चेहरे के निखार, हाईड्रेशन और प्रॉपर क्लींजिंग के लिए जान्हवी दुध, दही, मलाई, शहद, दही और फलों का भरपूर इस्तेमाल करती हैं।

Janhvi kapoor beauty secret

Janhvi kapoor beauty secret

जान्हवी से लें ब्यूटी टिप्स

  • जान्हवी अपने दिन की शुरुआत ठंडे पानी से मुंह धोकर करती हैं। जिसके बाद उन्हें हल्की क्लींजिंग कर स्किन टोन के हिसाब वाला फेस सीरम लगाना पसंद है।
  • नहाने के बाद मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन लगाना जान्हवी की मस्ट डू लिस्ट में शामिल है। जिससे उनकी स्किन हाइड्रेट रहने के साथ साथ धूप, धूल, मिट्टी और किसी तरह की हानिकारक किरणों से बचती है।
  • दिन में कभी फ्री टाइम में जान्हवी सेल्फ केयर करने पर खूब ध्यान देती हैं। स्किन के डेड सेल्स का सफाया करने के लिए जान्हवी शीट मास्क और नेचुरल फेस मास्क लगाती हैं।
  • हेल्दी और बेदाग त्वचा के लिए जान्हवी मेडिटेशन, हाइड्रेशन, योग, डांस, वर्कआउट सभी पर पूरा ध्यान देती हैं।
  • रात को सोने से पहले जान्हवी हमेशा अपना मेकअप साफ कर, गुलाबजल और ग्लिसरिन का यूज करती हैं।स्किन की नेचुरल टोनिंग और क्लीजिंग के लिए जान्हवी दूध और दही का यूज करती हैं। जिससे झुर्रियां, फाइन लाइन्स, टैनिंग, सन बर्न समेत बहुत सी स्किन की दिक्कतें ठीक हो सकती हैं।
  • जान्हवी टैनिंग और लटकती त्वचा के लिए शहद का उपयोग करती हैं।
  • स्किन एक्सफॉलिएशन भी जान्हवी के स्किनकेयर का खास हिस्सा है, वे नेचुरल स्क्रब्स का यूज कर स्किन को ग्लोइंग रखती हैं।
अवनि बागरोला
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article