Jallianwala Bagh Massacre Day Quotes: देश की आजादी के इतिहास में 13 अप्रैल का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। वह वर्ष 1919 का 13 अप्रैल का दिन था, जब जलियांवाला बाग में एक शांतिपूर्ण सभा के लिए जमा हुए हजारों भारतीयों पर अंग्रेज हुक्मरान ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। पंजाब के अमृतसर जिले में ऐतिहासिक स्वर्ण मंदिर के नजदीक जलियांवाला बाग नाम के इस बगीचे में अंग्रेजों की गोलीबारी से घबराई बहुत सी औरतें अपने बच्चों को लेकर जान बचाने के लिए कुएं में कूद गईं। निकास का रास्ता संकरा होने के कारण बहुत से लोग भगदड़ में कुचले गए और हजारों लोग गोलियों की चपेट में आए। अनाधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 1000 से अधिक लोग मारे गए और 2000 से अधिक घायल हुए। इस घटना ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर सबसे अधिक प्रभाव डाला। कहा जाता है कि इसी घटना के बाद से भारत में ब्रिटिश शासन के अंत की शुरुआत हुई। करीब 10 मिनट तक फायरिंग होती रही और इस दौरान कुल 1650 राउंड गोलियां चलाई गईं। कुए से ही 120 शव मिले।
Jallianwala Bagh Massacre Day 2023 Quotes in Hindi
वतन वालो वतन ना बेच देना,
ये धरती ये चमन ना बेच देना,
शहीदों ने जान दी है वतन के वास्ते,
शहीदों के कफन ना बेच देना..
शहीदों को नमन
चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें,
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें,
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पे,
देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें...
शहीदों को नमन
Jallianwala Bagh Massacre Day 2023 Messages
किसी – किसी किस्से में आता है
शहादत, नसीब वालो के हिस्से में आता है
शहीदों को नमन
कभी वह दिन भी आयेगा जब अपना राज देखेंगे
जब अपनी ही जमीं होगी जब अपना आसमां होगा
-जगदंबा प्रसाद मिश्र हितैषी
कभी वतन के लिए सोच के देख लेना
कभी माँ के चरण चूम के देख लेना
कितना मजा आता है मरने में यारो
कभी मुल्क के लिए मर के देख लेना
शहीदों को नमन
Jallianwala Bagh Massacre Day 2023 Status in Hindi
मैं जला हुआ राख नहीं, अमर दीप हूं
जो मिट गया वतन पर, मैं वो शहीद हूं
शहीदों को नमन
शहादत की ख़ुशी ऐसी है मुश्ताक़-ए-शहादत को
कभी ख़ंजर से मिलता है कभी क़ातिल से मिलता है
- जलील मानिकपूरी
शहीदों की चिताओं पर जुड़ेंगे हर बरस मेले
वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा
-जगदंबा प्रसाद मिश्र हितैषी
न इंतिज़ार करो इनका ऐ अज़ा-दारो
शहीद जाते हैं जन्नत को घर नहीं आते
-साबिर ज़फ़र
Jallianwala Bagh Massacre Day 2023 Social Media Post
अपनी आज़ादी को हम हरगिज
भुला नहीं सकते
सर कटा सकते है लेकिन सर झुका सकते नहीं
देश के शहीदों को शत् शत् नमन
भारत माता की जय
शहीदों को नमन
सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाजु-ए-कातिल में है।
शहीदों को नमन
प्रेमी पागल और कवि एक ही चीज से बने होते हैं और देशभक्तों को अक्सर लोग पागल कहते हैं।
शहीदों को नमन
