टेक एंड गैजेट्स

Lava Virat Curve 5G हुआ लॉन्च, 6,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स

Lava Virat Curve 5G में आपको तगड़े फीचर्स देखने को मिलते हैं। अगर आप मल्टी टास्किंग के साथ साथ अच्छा कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन चाहते हैं तो इसकी तरफ जा सकते हैं। कंपनी ने इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी है।

Image

लावा के इस स्मार्टफोन में आपको तगड़े फीचर्स देखने को मिलते हैं।(फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप अपने लिए मिडरेंज सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। स्वदेशी स्मार्टफोन मेकर कंपनी लावा ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Lava Virat Curve 5G को लॉन्च कर दिया है। लावा के इस स्मार्टफोन में आपको दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।

Lava Virat Curve 5G को कंपनी ने इस तरह से डिजाइन किया है कि आप मल्टी टास्किंग के साथ साथ गेमिंग का भी लुत्फ ले पाएंगे। अगर आप इस फेस्टिव सीजन में फोन खरीदने जा रहे हैं तो इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। आइए आपको में मिलने वाले वेरिएंट और कीमत की जानकारी देते हैं।

Lava Virat Curve 5G की कीमत

Lava Virat Curve 5G को कंपनी ने सिंगल वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। कीमत की बात करें तो इसे आपको खरीदने के लिए ₹23,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि इसे कम कीमत में भी खरीदकर आप घर ले जा सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक ऑफर्स का फायदा लेना होगा। बैंक ऑफर में कंपनी ग्राहकों को इसे सिर्फ 19,999 रुपये में खरीदने का मौका दे रही है।

यह फोन एलोरा स्लेट, हेरिटेज इंडिगो और मकराना आइवरी जैसे तीन खूबसूरत रंगों में उपलब्ध होगा। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो इसकी बिक्री 28 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होने जा रही है।

Lava Virat Curve 5G के फीचर्स

डिजाइन और डिस्प्ले के मामले में यह फोन काफी खास है, क्योंकि इसमें 6.67-इंच की Full-HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,100 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत इसके पिछले हिस्से पर दी गई एक छोटी सी 'मिनी डिस्प्ले' है।

इस मिनी डिस्प्ले की मदद से यूजर्स फोन को बिना अनलॉक किए ही समय, बैटरी प्रतिशत, वॉल्यूम लेवल, जरूरी नोटिफिकेशन्स देखने के साथ-साथ कस्टम टेक्स्ट और इमोजी भी सेट कर सकते हैं। परफॉर्मेंस की बात करें तो यह फोन 6nm MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे संभालती है 6GB की RAM और 128GB की स्टोरेज। साथ ही, जरूरत पड़ने पर इसमें 6GB तक वर्चुअल रैम भी बढ़ाई जा सकती है।

Lava Virat Curve 5G में कैमरा

फोटोग्राफी, पावर और मजबूती के मामले में भी यह डिवाइस काफी संतुलित नजर आता है। फोन के रियर में EIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 13-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। लंबे इस्तेमाल के लिए इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, हालांकि रिटेल बॉक्स में 33W का चार्जर ही दिया गया है।

लेटेस्ट Android 16 पर चलने वाले इस स्मार्टफोन को धूल और पानी के छींटों से बचाने के लिए IP64 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती की सर्टिफिकेशन मिली है। इसके अलावा, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और रिमोट की तरह इस्तेमाल करने के लिए IR ब्लास्टर जैसे काम के फीचर्स भी दिए गए हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article