बॉलीवुड

R&AW के फाउंडर R.N. Kao पर फिल्म बनाएंगे Karan Johar, रिलीज डेट का भी किया ऐलान

बॉलीवुड के निर्माता करण जौहर ने अपने बैनर की नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जो भारत के लिए रॉ जैसी संस्था देने वाले आर एन राव की जिंदगी पर आधारित होगी।

Image

R&AW के फाउंडर R.N. Kao पर फिल्म बनाएंगे Karan Johar, रिलीज डेट का भी किया ऐलान

फिल्मकार करण जौहर ने लम्बे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी रामेश्वर नाथ काव पर आधारित फिल्म का आखिरकार ऐलान कर ही दिया है। रामेश्वर नाथ काव ने भारत की एक्सटरनल इंटेलीजेंट एंजेसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग का निर्माण किया था, जो हमारे देश की सुरक्षा में आज तक अहम भूमिका निभा रही है। करण जौहर ने ऐलान किया है कि रामेश्वर नाथ काव की बायोपिक को वो साल 2028 में 11 अगस्त के दिन रिलीज करेंगे। करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये जानकारी दी है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: दिग्गज बंगाली एक्ट्रेस Mithu Mukherjee का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में छाया मातम

करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक शानदार पोस्ट करते हुए लिखा है, "आरएन काव: द मैन, द मिथ, द लीजेंड... RAW जैसी संस्था की स्थापना करने वाले, जिन्होंने 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े करने में अहम भूमिका निभाई थी। जल्द ही आर एन काव की कहानी दर्शक सिनेमाघरों में देख पाएंगे जो 11 अगस्त 2028 के दिन रिलीज होगी।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ट्रोलिंग के बीच रीति तिवारी के बचाव में आए Qazi Touqeer के भाई, बोले- बच्ची है जाने दो...

Karan Johar ने 2020 में किया था इस प्रोजेक्ट का ऐलान

करण जौहर ने पहली दफा इस प्रोजेक्ट का ऐलान साल 2020 में किया था। इस वक्त करण जौहर इस प्रोजेक्ट को स्टिल एंड स्टिल मीडिया कलेक्टिव के साथ मिलकर बनाने वाले थे और ये नितिन कोखले की आरएन काव: जेंटलमैन स्पाईमास्टर पर आधारित थी। कुछ अंजान कारणों के चलते ये फिल्म उस वक्त फ्लोर पर नहीं जा पायी थी लेकिन सालों बाद अब करण जौहर ने इस मूवी का ऐलान किया है और इसकी रिलीज डेट भी बता दी है। फिल्म के मेकर्स ने अब तक इस मूवी की स्टारकास्ट का ऐलान नहीं किया है और ना ही ये बताया है कि इसे कौन डायरेक्ट करेगा। मेकर्स की ओर से जल्द ही ये घोषणाएं हो सकती हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article