लाइफस्टाइल

IRCTC के इस एयर टूर पैकेज में Thailand में करें पार्टनर संग खूब मस्ती, जानें-टिकट प्राइस समेत सभी जरूरी जानकारी​

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jan 8, 2023, 11:01 AM IST

IRCTC Air Tour Package For Thailand Bangkok Pattaya From Kolkata: आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 5 रात और दिन का है। ये टूर पैकेज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगा। साथ ही ये टूर पैकेज इसी महीने की 21 तारीख से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा और कोलकाता एयरपोर्ट से बैंकॉक एयरपोर्ट आना-जाना स्पाइसजेट की फ्लाइट से होगा।

Image

IRCTC Air Tour Package For Thailand

Photo : iStock

IRCTC Air Tour Package For Thailand Bangkok Pattaya From Kolkata: साल 2023 के पहले ही महीने में लोग कहीं न कहीं घूमने जाते ही हैं। अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) लेकर आया है, जिसमें आप थाईलैंड (Thailand) घूम सकते हैं। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम THAILAND SPRING FESTIVAL TOUR EX KOLKATA है। आप इस एयर टूर पैकेज में बैंकॉक (Bangkok) और पटाया (Pattaya) घूम सकेंगे।

आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 5 रात और दिन का है। ये टूर पैकेज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगा। साथ ही ये टूर पैकेज इसी महीने की 21 तारीख से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा और कोलकाता एयरपोर्ट से बैंकॉक एयरपोर्ट आना-जाना स्पाइसजेट की फ्लाइट से होगा। इस एयर टूर पैकेज में आपको 4 ब्रेकफस्ट, 4 लंच और 4 डिनर मिलेगा। साथ ही ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में थाईलैंड में करें मस्ती

अगर हम इस एयर टूर पैकेज के किराये की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको ये 54,350 रुपए का पड़ेगा। वहीं डबल शेयरिंग पर 46,100 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग पर 46,100 रुपए का पड़ेगा। इसके अलावा बच्चे के लिए बेड लेने पर 44,100 रुपए और बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 39,000 रुपए खर्च करने होंगे। साथ ही इस टूर पैकेज के लिए डबल वैक्सीनेशन जरूरी है।

अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक करना होगा।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरिया author

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई... और देखें

End of Article