IRCTC Air Tour Package For Rajasthan From Kochi: नए साल के पहले ही महीने में लोग कहीं न कहीं घूमने जाते ही हैं। वहीं अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) लेकर आया है, जिसका नाम Rajasthan Regalia ex Kochi है। ये एयर टूर पैकेज 7 दिन और 8 रात का है।आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज कोच्चि से शुरू होगा और आप इस एयर टूर पैकेज में राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर घूम सकेंगे।
इस एयर टूर पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा और आप कोच्चि से उदयपुर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस से करेंगे। इसी महीने की 20 तारीख से ये टूर पैकेज शुरू होगा। इस एयर टूर पैकेज में आपको 7 ब्रेकफास्ट और 7 डिनर मिलेगा। टूर पैकेज में आप 2 रात उदयपुर में, 2 रात जोधपुर में, 1 रात जैसलमेर में, 1 रात बीकानेर में और 1 रात जैसलमेर डेजर्ट कैंप में बिताएंगे।
वहीं अगर आप इस टूर पैकेज को सिंगल बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको 59,150 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 47,550 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 45,700 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 42,000 रुपए, 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 35,750 रुपए और 2 से 4 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 31,550 रुपए खर्च करने होंगे।
अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक करना होगा।
