लाइफस्टाइल

IRCTC के इस एयर टूर पैकेज में घूमें असम और मेघालय, जेब से खर्च करने होंगे बस इतने रुपए

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jan 4, 2023, 01:29 PM IST

IRCTC Air Tour Package For Assam and Meghalaya from Mumbai: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम है Assam and Meghalaya। इस टूर पैकेज के तहत आप शिलांग, चेरापूंजी, मावलिननॉन्ग, काजीरंगा और गुवाहाटी घूम सकेंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा।

Image

IRCTC Air Tour Package For Assam and Meghalaya

Photo : iStock

IRCTC Air Tour Package For Assam and Meghalaya from Mumbai: नार्थ ईस्ट (Northeast) के राज्य असम (Assam) और मेघालय (Meghalaya) काफी ज्यादा सुंदर हैं। अगर आप इन दोनों राज्यों में इसी महीने घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने असम और मेघालय को लेकर एक एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप इन दोनों राज्यों में घूम सकते हैं। आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम है Assam and Meghalaya। इस टूर पैकेज के तहत आप शिलांग, चेरापूंजी, मावलिननॉन्ग, काजीरंगा और गुवाहाटी घूम सकेंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा। ये टूर पैकेज इसी महीने की 18 तारीख से शुरू होगा और मुंबई से ये टूर पैकेज शुरू होगा। मुंबई से गुवाहाटी आना-जाना इंडिगो की फ्लाइट से होगा। मील की बात करें तो इस एयर टूर पैकेज में आपको 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेंगे।

अब अगर इस एयर टूर पैकेज के किराये की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको ये 55,300 रुपए का पड़ेगा। नहीं डबल शेयरिंग पर 45,000 और ट्रिपल शेयरिंग पर 42,700 रुपए का पड़ेगा। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 36,200 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 32,400 रुपए खर्च करने होंगे।

अगर आप इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से बुक करा सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरिया author

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई... और देखें

End of Article