लाइफस्टाइल

Maha Ashtami 2026 Wishes in hindi: महाअष्टमी पर इन खास संदेश, कोट्स, फोटोज से दें करीबियों को शुभकामनाएं, स्टेटस पर लगाने के लिए भी हैं बेस्ट

​Happy Maha Ashtami 2026 Wishes in hindi: भक्ति और साधना से भरे इस महापर्व पर लोग एक दूसरे के लिए मंगलकामना करते हैं कि मां महागौरी का आशीर्वाद उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

Image

महा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

Maha Ashtami 2026 Wishes, messages, quotes, images in hindi:आज महाअष्टमी है। शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि यानी महाअष्टमी सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखती है। यह दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी को समर्पित है, जो परम शांति, पवित्रता और अक्षय सुहाग की देवी मानी जाती हैं। महाअष्टमी के दिन माता रानी को नारियल, हलवा और पूरी का भोग लगाया जाता है। कई स्थानों पर आज के दिन ही नौ छोटी-छोटी कन्याओं को देवी का रूप मानकर कन्या पूजन किया जाता है।

भक्ति और साधना से भरे इस महापर्व पर लोग एक दूसरे के लिए मंगलकामना करते हैं कि मां महागौरी का आशीर्वाद उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। अगर आप भी अपने किसी खास को महाष्टमी 2026 की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से महानवमी शुभकामना संदेश, कोट्स, फोटोज भेज सकते हैं:

1. महाअष्टमी की पावन बेला आई है,

घर-घर में माँ महागौरी की ज्योति छाई है।

हर संकट हर लेंगी माँ भवानी आपकी,

खुशियों से झोली भर जाए आपकी।

महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

2. कुमकुम भरे कदमों से माँ आएं आपके द्वार,

सुख और समृद्धि बरसे अपरम्पार।

महाअष्टमी की यह पावन बेला लाए,

आपके जीवन में खुशियों की बहार।

महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

महाअष्टमी का हार्दिक शुभकामनाएं

महाअष्टमी का हार्दिक शुभकामनाएं

3. सजा है माता का प्यारा दरबार,

खुशियों से भर जाए आपका परिवार।

महाअष्टमी के इस पावन पर्व पर,

स्वीकार करें हमारी ये शुभकामनाएं यार।

महाअष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं!

4. सत्य और धर्म की हमेशा विजय हो,

माँ दुर्गा की आप पर सदा ही जय हो।

महाअष्टमी का यह पावन पर्व लाए बहार,

मुबारक हो आपको यह शक्ति का त्योहार।

शुभ महाअष्टमी!

5. रोग, शोक और भय दूर हो जाएं सारे,

माँ की कृपा से चमकें किस्मत के तारे।

महागौरी माँ दे आपको ऐसा आशीर्वाद,

पूरी हो जाए आपकी हर एक मुराद।

महाअष्टमी की मंगल शुभकामनाएं!

6. श्रद्धा का दीप जलाएं आज घर-घर में,

महागौरी विराजमान हों इस पावन अवसर पर।

झुक जाए सिर माता के चरणों में जब,

दूर हो जाएं सारे संकट एक ही पल में।

महाअष्टमी की शुभकामनाएं!

7. मैया का आशीर्वाद सदा आपके संग रहे,

खुशियों से भरा आपका हर एक रंग रहे।

महाअष्टमी पर जले जो भक्ति का दीया,

उसकी रोशनी से रोशन आपका जीवन उमंग रहे।

जय माता दी! शुभ महाअष्टमी!

महाअष्टमी 2026 का हार्दिक शुभकामनाएं

महाअष्टमी 2026 का हार्दिक शुभकामनाएं

8. महागौरी माँ की कृपा जिस पर हो जाए,

उसके जीवन का हर अंधकार मिट जाए।

सुख-समृद्धि और वैभव का हो वास घर में,

महाअष्टमी का पर्व खुशियां अपार लाए।

महाअष्टमी की शुभकामनाएं!

9. श्वेत वस्त्र धारण कर माँ महागौरी आती हैं,

भक्तों के जीवन से हर पीड़ा ले जाती हैं।

शोक और संताप का नाश हो जाता है,

जब माँ का आशीर्वाद मिल जाता है।

जय माता दी! शुभ महाअष्टमी!

10. अष्टमी का यह पावन व्रत जो रखते हैं,

माँ उनके सारे दुःख हर लेते हैं।

कन्या पूजन से पावन होता है आंगन,

सुख-शांति से महकता है हर एक बंधन।

शुभ महाअष्टमी!

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article