लाइफस्टाइल

IRCTC के इस टूर पैकेज में घूमें Singapore और Malaysia, जानें-टिकट प्राइस समेत सभी जरूरी जानकारी

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jan 11, 2023, 12:34 PM IST

IRCTC Air Tour Package For Singapore and Malaysia From Patna: ये एयर टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है और आप इसमें मलेशिया और सिंगापुर घूम सकेंगे। इस टूर पैकेज में आपको मील में 6 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 7 डिनर मिलेगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा।

Image

IRCTC Air Tour Package For Singapore and Malaysia

Photo : iStock

IRCTC Air Tour Package For Singapore and Malaysia From Patna: मलेशिया (Malaysia) और सिंगापुर (Singapore) घूमने के लिहाज से बेहद बढ़िया और सुंदर जगह है। अगर आप भी यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। वैसे तो हर साल मलेशिया और सिंगापुर में लाखों भारतीय घूमने के लिए जाते ही हैं, लेकिन आईआरसीटीसी (IRCTC) भी यहां के लिए एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) लेकर आया है। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम SINGAPORE-MALAYSIA EX-PATNA है।

ये एयर टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है और आप इसमें मलेशिया और सिंगापुर घूम सकेंगे। इस टूर पैकेज में आपको मील में 6 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 7 डिनर मिलेगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा। साथ ही टूर पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। ये टूर पैकेज बिहार की राजधानी पटना से अगले महीने की 22 तारीख से शुरू होगा।

IRCTC के इस टूर पैकेज में घूमें मलेशिया और सिंगापुर

अब बात अगर इस एयर टूर पैकेज के किराये की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको ये टूर पैकेज 1,30,631 रुपए का पड़ेगा। वहीं डबल शेयरिंग में 1,12,403 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में भी ये टूर पैकेज आपको 1,12,403 रुपए का पड़ेगा। इसके साथ ही बच्चे के साथ बेड लेने पर 1,07,237 रुपए और बच्चे के साथ बिना बेड लेने पर ये टूर पैकेज आपको 95,897 रुपए का पड़ेगा।

अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक करना होगा।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरिया author

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई... और देखें

End of Article