IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR GOA EX BIHAR: गोवा (Goa) घूमना का सपना हर किसी भारतवासी का होता ही है। आप गोवा में जाकर विदेश (Foreign) जैसा फील कर सकते हैं। अगर आप साल के दूसरे महीने यानी फरवरी में गोवा घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) एक एयर टूर पैकैजे (Air Tour Package) लेकर आया है, जिसमें आप गोवा घूम सकते हैं।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम Go-Goa है। ये टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। टूर बिहार की राजधानी पटना से शुरू होगा। वहीं ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा। आप इंडिगो की फ्लाइट से पटना-हैदराबाद-गोवा और गोवा-दिल्ली-पटना से आ जा सकेंगे।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में घूमें गोवा
इस टूर पैकेज में आप नॉर्थ और साउथ गोवा घूम सकेंगे। मील में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। टूर पैकेज 21 फरवरी से शुरू होगा। सिंगल बुक कराने पर आपको ये टूर पैकेज 33,740 रुपए का पड़ेगा। वहीं डबल शेयरिंग में 28,180 और ट्रिपल शेयरिंग में 27,810 रुपए का पड़ेगा। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 25,950 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर भी 25,950 रुपए खर्च करने होंगे।
अगर आप इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से बुक करा सकते हैं।
