लाइफस्टाइल

IRCTC के इस एयर टूर पैकेज में मुंबई के लोग घूम सकेंगे नेपाल, बस जेब से खर्च करने होंगे इतने रुपए

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jan 9, 2023, 01:10 PM IST

IRCTC Air Tour Package For Nepal From Mumbai: आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से शुरू होगा। साथ ही आप इस एयर टूर पैकेज में नेपाल की राधानी काठमांडू और पोखरा घूम सकेंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा और मुंबई से काठमांडू आना-जाना इंडिगो की फ्लाइट से होगा।

Image

IRCTC Air Tour Package For Nepal

Photo : iStock

IRCTC Air Tour Package For Nepal From Mumbai: साल 2023 के दूसरे महीने में आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) लेकर आया है, जिसमें आप नेपाल (Nepal) घूम सकते हैं। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम MYSTICAL NEPAL EX MUMBAI है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है।

आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से शुरू होगा। साथ ही आप इस एयर टूर पैकेज में नेपाल की राधानी काठमांडू और पोखरा घूम सकेंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा और मुंबई से काठमांडू आना-जाना इंडिगो की फ्लाइट से होगा। अगले महीने की 11 तारीख से ये एयर टूर पैकेज शुरू होगा। टूर पैकेज के तहत आप काठमांडू में 3 रात और पोखरा में 2 रात रहेंगे। साथ ही इस टूर पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी शामिल है।

अगर इस एयर टूर पैकेज की मील की बात करें तो आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। वहीं अब अगर इस एयर टूर पैकेज की किराये की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको ये 51,000 रुपए का पड़ेगा। वहीं डबल शेयरिंग में आपको ये 41,500 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 41,300 रुपए का पड़ेगा। इसके साथ ही 2 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर आपको 40,400 रुपए खर्च करने होंगे, वहीं 2 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 34,400 रुपए देने होंगे।

अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक करना होगा।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरिया author

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई... और देखें

End of Article