लाइफस्टाइल

IRCTC के इस एयर टूर पैकेज में देखें भगवान की धरती, बस आपको इतने रुपए करने होंगे खर्च

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 26, 2022, 12:52 PM IST

IRCTC Tour Package For Kerala, Kochi, Munnar, Thekkady, Alleppy, Trivandrum EX.Ranchi: अगर किराये की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको ये टूर पैकेज 56,450 रुपए का पड़ेगा। वहीं डबल शेयरिंग में ये एयर टूर पैकेज आपको 43,150, ट्रिपल शेयरिंग में 40,400 रुपए का पड़ेगा।

Image

irctc tour package for kerala

Photo : iStock

IRCTC Tour Package For Kerala, Kochi, Munnar, Thekkady, Alleppy, Trivandrum EX.Ranchi: साल 2023 (Year 2023) आने में महज अब कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में जहां कुछ साल साल खत्म होने से पहले कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ लोग नए साल के पहले महीने में ही घूमने का प्लान बना रहे हैं। अगर आप भी नए साल के पहले महीने जनवरी में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) केरल (Kerala) के लिए एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) लेकर आया है, जहां आप भगवान की धरती (Gods Own Country) के कुछ शहर घूम सकते हैं।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम KERALA GODS OWN COUNTRY AIR PACKAGE EX. RANCHI है। ये एयर टूर पैकेज झारखंड की राजधानी से शुरू होगा। साथ ही ये टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप कोच्चि, मुन्नार, थेक्कडी, एलेप्पी और त्रिवेंद्रम घूम सकेंगे। ये टूर पैकेज अगली महीने की 16 जनवरी से शुरू होगा।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में देखें भगवान की धरती

इस टूर पैकेज में मील की बात करें तो आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। साथ ही ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा। अगर किराये की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको ये टूर पैकेज 56,450 रुपए का पड़ेगा। वहीं डबल शेयरिंग में ये एयर टूर पैकेज आपको 43,150, ट्रिपल शेयरिंग में 40,400 रुपए का पड़ेगा। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 34,950 रुपए और 2 से 4 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 31,950 रुपए खर्च करने होंगे। इस टूर पैकेज में लोगों की कुल संख्या 21 होगी।

अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक करना होगा।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article