लाइफस्टाइल

Tiranga Kheer Recipe: आजादी के रंगों में सजी ठंडी-ठंडी खीर, Sanjeev Kapoor ने बताया ऐसे बनाएं तिरंगा डेजर्ट

स्वतंत्रता दिवस पर अगर इस बार कुछ अलग मीठा बनाने का मन है, तो संजीव कपूर की रेसिपी से तिरंगा खीर ट्राय कर सकते हैं। गाजर, चावल और हरी मटर से बनी यह रंगीन मिठाई स्वाद के साथ टेबल पर देशभक्ति का खूबसूरत अंदाज भी लाएगी।

Image

Tiranga Kheer Recipe By Chef Sanjeev Kapoor

Tiranga Kheer Recipe in Hindi: स्वतंत्रता दिवस पर घर में कुछ बहुत ही स्वादिष्ट सा बनाने का मन है, तो मेन कोर्स के बजाय इस बार डेजर्ट में कुछ यूनीक बनाएं। शेफ संजीव कपूर ने बहुत ही खास वीडियो शेयर की थी, जिसमें उन्होने स्वंतत्रता दिवस स्पेशल तिरंगा खीर की रेसिपी शेयर की है। बेशक ही भारत की आजादी के 80वें साल का जश्न मनाने के लिए आप घर पर तिरंगा खीर बना सकते हैं।

    बिना किसी आर्टिफिशियल कलर के आप स्वादिष्ट खीर तैयार कर सकते हैं। गाजर से केसरिया रंग, चावल और दूध से सफेद लेयर और हरी मटर से हरा रंग तैयार करें। यानी मिठाई दिखने में खूबसूरत होने के साथ अपनी रसोई की आम चीजों से भी बन सकती है। शेफ संजय कपूर की तिरंगा खीर रेसिपी देखकर आप स्वतंत्रता दिवस की पार्टी, फैमिली गेट-टुगेदर या बच्चों के लिए स्पेशल डेजर्ट के तौर पर बना सकते हैं। इसे ठंडा परोसने पर इसका स्वाद और भी अच्छा लगता है।

    हरी लेयर के लिए क्या चाहिए?

    हरी परत तैयार करने के लिए हरी मटर, पिस्ता, घी, गाढ़ा किया हुआ दूध, चीनी और थोड़ी इलायची लें। सबसे पहले पैन में घी गर्म करके मटर को कुछ मिनट भूनें। इसके बाद इसे हल्का दरदरा पीस लें।

    अब इसी मिश्रण को फिर से पैन में डालकर दूध मिलाएं। कुछ देर पकाने के बाद चीनी और इलायची डालें। पिस्ता मिलाकर गैस बंद कर दें। तैयार मिश्रण को सर्विंग ग्लास में सबसे नीचे डालें और ऊपर से थोड़ा पिस्ता छिड़ककर ठंडा होने दें।

    सफेद परत ऐसे होगी तैयार

    सफेद लेयर के लिए चावल और दूध का इस्तेमाल होगा। चावल को पहले भिगोकर पानी निकाल लें। अब गाढ़े दूध को गर्म करके इसमें चावल डालें और धीमी आंच पर पकाएं।

    चावल अच्छी तरह गल जाएं तो इसमें चीनी और इलायची मिलाएं। कुछ मिनट पकाने के बाद इसे थोड़ा ठंडा होने दें। अब इसे ग्लास में हरी परत के ऊपर धीरे-धीरे डालें। इस स्टेप में जल्दबाजी न करें, वरना दोनों लेयर आपस में मिल सकती हैं।

    केसरिया रंग के लिए गाजर का ट्विस्ट

    अब आती है सबसे ऊपर वाली केसरिया परत। इसके लिए कद्दूकस की हुई गाजर को घी में हल्का भूनें। जब गाजर नरम हो जाए तो इसमें दूध डालकर पकाएं।

    अब भीगे हुए केसर का पानी, चीनी और इलायची डालें। चाहें तो इसमें कटे हुए सूखे खुबानी के टुकड़े भी मिलाए जा सकते हैं। मिश्रण तैयार होने के बाद इसे थोड़ा ठंडा करें और ग्लास में सबसे ऊपर डाल दें।

    ऐसे करें सर्व

    तीनों लेयर तैयार होने के बाद खीर को अच्छी तरह ठंडा होने दें। ऊपर से पिस्ता और थोड़ा सिल्वर वर्क लगाकर इसे सजाया जा सकता है। संजय कपूर की इस रेसिपी से प्रेरणा लेते हुए सबसे जरूरी बात यही है कि तीनों परतों को धीरे-धीरे सेट किया जाए, ताकि ग्लास में तिरंगे का खूबसूरत इफेक्ट साफ नजर आए।

    एक छोटा-सा ट्विस्ट: इसे बड़े बाउल की जगह छोटे पारदर्शी ग्लास में परोसें। इससे तीनों रंग साफ दिखेंगे और हर व्यक्ति को अपना छोटा-सा तिरंगा डेजर्ट मिल जाएगा। Independence Day की टेबल पर यह खीर मिठाई से ज्यादा एक खूबसूरत एडिबल डेकोरेशन जैसी लगेगी।

    Avni Bagrola
    अवनी बागरोलाauthor

    अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

    और पढ़ें
    End of Article