लाइफस्टाइल

घर पर जमेगा बाजार जैसा गाढ़ा और मलाईदार दही, बस अपना लें ये आसान तरीका

Ghar Par Bazar Jaisa Dahi Kaise Jamaye : अगर आप घर पर दही जमाते हैं और वह बाजार की तरह गाढ़ा नहीं जमता है तो आप इस आसान सी विधि को अपना सकते हैं। इससे दही बाजार जैसा जमता है।

Image

घर पर बाजार जैसा दही कैसे जमाएं

Ghar Par Bazar Jaisa Dahi Kaise Jamaye : अगर आप घर पर बाजार जैसा गाढ़ा और क्रीमी दही जमाना चाहते हैं तो कुछ आसान से स्टेप्स को अपनाकर आप ऐसा कर सकते हैं। सही तरीका अपनाने से आपका दही भी बिल्कुल हलवाई जैसा बन सकता है। इसके लिए दूध की क्वालिटी, सही तापमान और जामन का सही इस्तेमाल बेहद जरूरी होता है। बाजार जैसा दही बनाने के लिए 1 लीटर फुल क्रीम दूध लें। फुल फैट दूध से दही ज्यादा गाढ़ी और मलाईदार बनती है। इसके साथ 1 से 2 चम्मच ताजा जामन यानी पहले से जमा हुआ दही लें। ध्यान रखें कि जामन ज्यादा खट्टा न हो, वरना दही का स्वाद बिगड़ सकता है।

दूध को धीमी आंच पर पकाएं

सबसे पहले दूध को एक भारी तले के बर्तन में अच्छे से उबाल लें। उबाल आने के बाद इसे 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए। इसके बाद दूध को ठंडा करें, लेकिन इतना कि वह हल्का गुनगुना रहे। यही सही तापमान होता है, जिसमें दही अच्छे से जमती है।

जामन को पहले अच्छी तरह फेंट लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे। इसके बाद इसे गुनगुने दूध में डालकर अच्छे से मिला दें। अगर दूध को एक बर्तन से दूसरे बर्तन में 2-3 बार पलटेंगे, तो जामन अच्छी तरह मिल जाएगा और दही स्मूद बनेगी।

दही जमाने की विधि (स्टेप-बाय-स्टेप) (Dahi Jamane Ki Vidhi)

  • दूध को उबालकर हल्का गुनगुना होने तक ठंडा करें।
  • एक छोटे बर्तन में जामन को अच्छी तरह फेंट लें।
  • गुनगुने दूध में जामन डालकर अच्छे से मिला दें।
  • दूध को 2-3 बार एक बर्तन से दूसरे में पलटें, ताकि जामन अच्छी तरह मिक्स हो जाए।
  • बर्तन को ढककर किसी गर्म जगह पर रख दें।
  • गर्मियों में 5-6 घंटे और सर्दियों में 8-10 घंटे तक जमने दें।
  • दही जमने के बाद उसे 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

बाजार जैसा दही जमाने के लिए खास टिप्स

अगर आप चाहते हैं कि दही और ज्यादा गाढ़ी बने, तो मिट्टी के बर्तन में दही जमाएं, क्योंकि यह अतिरिक्त पानी सोख लेता है। दूध की मलाई को न हटाएं, इससे दही ज्यादा क्रीमी बनता है। सर्दियों में दही के बर्तन को तौलिये में लपेटकर रखें, ताकि उसे गर्माहट मिलती रहे। इन आसान स्टेप्स और टिप्स को अपनाकर आप घर पर ही बिल्कुल बाजार जैसा गाढ़ा, मलाईदार और स्वादिष्ट दही जमा सकते हैं। एक बार यह तरीका सीख गए, तो हर बार आपका दही परफेक्ट बनेगा।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारी author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article