लाइफस्टाइल

How To Make D-Tan Pack: टैनिंग की समस्या होगी दूर, घर पर झटपट बनाएं डी-टैन पैक

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 4, 2025, 02:34 PM IST

गर्मियों में धूप के कारण होने वाली टैनिंग को दूर करने के लिए घर पर डी-टैन पैक बनाना एक बढ़िया और आसान तरीका है। यहां हम कुछ डी-टैन पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। जान लें फेस पैक बनाने का सही तरीका।

Image

How To Make D-Tan Pack

चिलचिलाती धूप लोगों के स्किन को बुरी तरह डैमेज करती है। हर दूसरा व्यक्ति टैनिंग की समस्या से परेशान है। टैनिंग की वजह से स्किन कैफी डैमेज हो जाती है। ऐसे में टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप टैनिंग की समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

बेसन, हल्दी और दही

टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिलाने में बहुत कारगर माना जाता है ये फेस पैक। इसके लिए 2 बड़े चम्मच बेसन, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर और 2-3 बड़े चम्मच दही को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। फिर इस पैक को अपने चेहरे, गर्दन और टैन वाली जगहों पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट के लिए सूखने दें। जब यह थोड़ा सा सूख जाए तो इसे धो लें। हफ्ते में कम से कम 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें।

नींबू और शहद का फेस पैक

नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं और शहद त्वचा को नमी देने का काम करते हैं। इसके लिए 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, 1 बड़ा चम्मच शहद को अच्छी तरह मिलाएं। फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट लगा रहने दें। गुनगुने पानी से धो लें।

आलू और नींबू का रस

आलू में ऐसे एंजाइम होते हैं जो दाग-धब्बों को कम करने और त्वचा को निखारने में मदद करते हैं। इसके लिए एक कटोरे में आलू का रस और नींबू का रस मिलाएं। फिर इस मिश्रण को टैन वाली जगह पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें।

पपीता और शहद

पपीते में पपेन नामक एंजाइम होता है जो त्वचा को एक्सफोलिएट करने और टैन हटाने में मदद करता है। इसके लिए 1/2 कप पका हुआ मैश्ड पपीता, 1 बड़ा चम्मच शहद को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे और टैन वाली जगह पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article