फैशन का संबंध सिर्फ महंगे कपड़ों से नहीं, बल्कि सही स्टाइल चुनने से होता है। कई महिलाओं को लगता है कि कम हाइट की वजह से उनके पास फैशन के लिमिटेड विकल्प हैं, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। सही कपड़ों का चुनाव आपकी पर्सनैलिटी को पूरी तरह बदल सकता है। कुछ छोटे-छोटे फैशन हैक्स आपको बिना हाई हील्स पहने भी लंबा और स्मार्ट दिखा सकते हैं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - कौनसा सूट पहनकर पद्म भूषण लेने पहुंची थी Alka Yagnik
दरअसल, कपड़ों की फिटिंग, रंगों का चुनाव और आउटफिट का पैटर्न आपके पूरे लुक पर असर डालता है। अगर इन्हें समझदारी से चुना जाए तो बॉडी काफी बैलेंस्ड नजर आती है। यही वजह है कि फैशन एक्सपर्ट्स भी लंबाई से ज्यादा सही स्टाइलिंग पर जोर देते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स, जिनकी मदद से छोटी हाइट वाली महिलाएं अपने रोजमर्रा के लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बना सकती हैं।
एक ही रंग के आउटफिट चुनें
सिर से पैर तक एक ही रंग या मिलते-जुलते शेड्स पहनने से शरीर लंबा दिखाई देता है। इससे लुक में एक फ्लो बना रहता है और ऊंचाई ज्यादा नजर आती है।
वी-नेक डिजाइन चुनें
वी-नेक टॉप या कुर्ते गर्दन को लंबा दिखाते हैं। इससे शरीर का ऊपरी हिस्सा ज्यादा लंबा और स्लिम नजर आता है।
हाई-वेस्ट कपड़े चुने
हाई-वेस्ट जींस, ट्राउजर या स्कर्ट पैरों को लंबा दिखाने में मदद करते हैं। यह ट्रिक छोटी हाइट वाली महिलाओं पर खासतौर पर अच्छी लगती है।
High Waist Jeans
वर्टिकल पैटर्न पहनें
सीधी धारियां या वर्टिकल डिजाइन वाले कपड़े लंबाई का भ्रम पैदा करते हैं। इसके मुकाबले बड़े और चौड़े प्रिंट शरीर को छोटा दिखा सकते हैं।
फ्लेयर बॉटम्स हैं शानदार विकल्प
हल्के फ्लेयर वाली पैंट या पलाजो पैरों को लंबा दिखाने में मदद करते हैं। इन्हें फिटेड टॉप के साथ पहनने पर बेहतर लुक मिलता है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - छोटे फ्लैट में कौन सा झूला लगवाएं?
सही लंबाई की ड्रेस चुनें
बहुत ज्यादा लंबी या बहुत ज्यादा ढीली ड्रेस पहनने से बचें। ऐसी ड्रेस चुनें जो शरीर की बनावट को उभारने के साथ संतुलित लुक दे।
छोटी एक्सेसरीज रखें
बहुत बड़े बैग या भारी एक्सेसरीज आपके फ्रेम को दबा सकती हैं। छोटे और स्लीक एक्सेसरीज आपकी हाइट के हिसाब से ज्यादा संतुलित लगती हैं।
टॉल लुक के लिए जरूर ही आपको भी ये वाली स्टाइलिंग टिप्स फॉलो करनी ही चाहिए। ऐसा करने से आपका लुक बैलेंस्ड, लंबा और स्टाइलिश नजर आएगा।
