एजुकेशन

UP Board Exam Centre List 2027: यूपी बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं परीक्षा के केंद्रों की लिस्ट, जानें कैसे डाउनलोड करें अपने जिले की PDF

UP Board Exam Centre List 2027: यूपी बोर्ड द्वारा 2027 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र और स्कूल आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र के संबंध में आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

Image

UP Board Exam 2027 Centre List (Photo - AI/Newsroom Verified)

UP Board Exam Centre List 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आगामी वर्ष 2027 में होने वाली हाईस्कूल यानी कक्षा 10वीं और इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची (Provisional Exam Centre List) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। बोर्ड द्वारा उठाए इस कदम के 2027 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों परीक्षार्थियों, उनके अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन को यह जानने का अवसर मिल गया है कि उनके स्कूलों का परीक्षा केंद्र किस संस्थान में निर्धारित किया गया है। इच्छुक छात्र और शिक्षक बोर्ड के ऑफिशियल पोर्टल upmsp.edu.in पर जाकर जिलेवार पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।

आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि

बता दें कि यूपी बोर्ड द्वारा जारी की परीक्षा केंद्रों की लिस्ट के पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2026 तय की गई है। छात्रों और स्कूलों के पास

ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए केवल 5 दिन का समय बाकी रह गया है।

प्रस्तावित सूची और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया

यूपी बोर्ड द्वारा फिलहाल जो सूची जारी की गई है, वह प्रस्तावित यानी प्रोविजनल है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, छात्रों और अभिभावकों को इस पर अपनी आपत्तियां या सुझाव दर्ज कराने का मौका दिया है। जिसकी जानकारी इस प्रकार है -

ऑनलाइन आपत्तियां - यदि किसी स्कूल या छात्र को परीक्षा केंद्र की दूरी, बुनियादी सुविधाओं या छात्र आवंटन को लेकर कोई समस्या है, तो वे निर्धारित तिथि तक बोर्ड के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

फाइनल लिस्ट - जिला स्तरीय समिति द्वारा सभी प्राप्त आपत्तियों की गहन जांच और निस्तारण करने के बाद ही परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

जिलेवार सेंटर लिस्ट PDF कैसे डाउनलोड करें?

स्टेप 1 - सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और 'महत्वपूर्ण सूचना एवं डाउनलोड' सेक्शन में जाएं।

स्टेप 3 - यहां 'परीक्षा वर्ष 2027 से संबंधित प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची' के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - स्क्रीन पर उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों की सूची खुल जाएगी।

स्टेप 5 - अपने जिले के नाम के सामने दिए गए लिंक पर क्लिक करके PDF फाइल डाउनलोड करें।

स्टेप 6 - पीडीएफ खोलने के बाद सर्च बॉक्स (Ctrl+F) में अपने विद्यालय का कोड या नाम डालकर आवंटित परीक्षा केंद्र की जानकारी जांचें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - SBI Clerk Prelims Result 2026 जल्द होगा जारी

छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी सुझाव

एक बार जैसे ही यूपी बोर्ड द्वारा फाइनल सेंटर लिस्ट जारी होती है, छात्र अपने परीक्षा केंद्र का नाम, कोड और पूरा पता नोट कर लें। परीक्षा के दिन होने वाली भागदौड़ से बचने के लिए परीक्षा से कुछ दिन पहले केंद्र तक जाने वाले रास्ते और लगने वाले समय का आकलन जरूर कर लें। नकलविहीन और निष्पक्ष परीक्षा आयोजित करने के लिए बोर्ड द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, राउटर और वेबकास्टिंग की अनिवार्य व्यवस्था की गई है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह से दूर रहें और केवल एनसीईआरटी आधारित सिलेबस पर ध्यान केंद्रित कर अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article