बिजनेस

सस्ते में खरीदें स्थानीय फल और बनाएं जैम-अचार, ऐसे शुरू करें अपना बिजनेस

Low Investment Business Idea: अगर आप अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो स्थानीय फलों को कम दाम पर खरीदकर जैम-अचार बनाने का काम शुरू कर सकते हैं।

Image

जैम और आचार का बिजनेस करें शुरू (AI Generated Image)

Low Investment Business Idea: भारत में हर मौसम में अलग-अलग तरह के फल बाजार में आते हैं। कई बार सीजन के दौरान अमरूद, आंवला, जामुन, बेर जैसे फल काफी कम कीमत पर मिल जाते हैं। वहीं, सीजन खत्म होने के बाद इनकी कीमत बढ़ जाती है। ऐसे में लोकल किसानों या मंडियों से सस्ते दाम पर फल खरीदकर जैम, अचार, मुरब्बा और चटनी बनाने का बिजनेस शुरू किया जा सकता है। इस काम को कम निवेश में घर से भी शुरू किया जा सकता है।

सस्ते फल खरीदने की बनाएं रणनीति

इस बिजनेस में सबसे जरूरी यही है कि आप सही कीमत पर अच्छी क्वालिटी के फल खरीदें। इसके लिए आसपास की फल मंडियों, लोकल किसानों, बाग मालिकों और थोक विक्रेताओं से संपर्क करें। सीजन के दौरान बड़ी मात्रा में फल खरीदने पर बेहतर कीमत मिल सकती है। ऐसे फल भी खरीदे जा सकते हैं जो दिखने में थोड़े छोटे या अनियमित आकार के हों, लेकिन खाने योग्य और ताजे हों। हालांकि, सड़े या खराब फलों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

किन प्रोडक्ट से कर सकते हैं शुरुआत?

शुरुआत में बहुत सारे प्रोडक्ट बनाने के बजाय दो से तीन विकल्प चुनें। जैसे आम का अचार, नींबू का अचार, आंवले का मुरब्बा, अमरूद या स्ट्रॉबेरी का जैम और मिक्स फ्रूट जैम। स्वाद के हिसाब से रेसिपी तैयार करना भी फायदेमंद हो सकता है। उदाहरण के लिए, पहाड़ी क्षेत्रों में आड़ू और माल्टा से बने उत्पादों की अच्छी मांग हो सकती है।

कितना आएगा शुरुआती खर्च?

इस बिजनेस को छोटे स्तर पर शुरू करने के लिए लगभग 15,000 से 30,000 रुपये का शुरुआती बजट रखा जा सकता है। इसमें फल, चीनी, मसाले, तेल, गैस, स्टील के बर्तन, कांच की बोतलें, लेबल और पैकेजिंग का खर्च शामिल हो सकता है। शुरुआत में सीमित मात्रा में उत्पादन करें और ग्राहकों की प्रतिक्रिया के अनुसार कारोबार बढ़ाएं। यह लागत अनुमानित है और जगह व उत्पादन क्षमता के हिसाब से बदल सकती है।

कहां बेचें अपने प्रोडक्ट?

तैयार जैम और अचार को आसपास की किराना दुकानों, लोकल बाजारों, सोसायटी और साप्ताहिक बाजारों में बेच सकते हैं। इसके अलावा WhatsApp, Instagram और Facebook के जरिए ऑर्डर लेकर घर तक डिलीवरी भी कर सकते हैं। आकर्षक पैकेजिंग और साफ-सुथरी ब्रांडिंग से ग्राहकों का भरोसा बढ़ सकता है।

लाइसेंस और क्वालिटी का रखें ध्यान

इस बात का ध्यान रखें कि फूड प्रोडक्ट बेचने के लिए FSSAI रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस लेना जरूरी है। इसके अलावा साफ-सफाई, सही स्टोरेज, सामग्री की जानकारी, मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी या बेस्ट बिफोर जैसी जरूरी जानकारियां पैकेट पर दें। इस तरह स्थानीय फलों से तैयार उत्पादों को बाजार में पहचान दिलाकर धीरे-धीरे एक छोटा फूड ब्रांड बनाया जा सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article