बदलते मौसम का असर हमारी सेहत के साथ साथ हमारी त्वचा पर भी पड़ता है। ठंडी हवाएं स्किन की नमी को छीन लेती है। जिसकी वजह से स्किन की नमी चली जाती है और वो ड्राय होकर फटने लगते हैं। मौसम में बदलाव का सबसे ज्यादा असर हमारे होंठों पर देखने को मिलता है। हमारी लिप्स ड्राय होकर फटने लगती है। लिप्स फटने की वजह से ये देखने में बेहद खराब लगते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं। इसी कड़ी में यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से ड्राय लिप्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
ड्राय लिप्स से छुटकारा पाने के आसान टिप्स
खुद को हाइड्रेट रखें
बदलके मौसम में स्किन अपनी नमी खो देती है, ऐसे में खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए दिनभर में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं। साथ ही ऐसे फलों का सेवन करें जिसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है।
लिप बाम का इस्तेमाल करें
ऐसे लिप बाम का इस्तेमाल करें जिसमें शिया बटर, नारियल तेल या विटामिन ई जैसे नेचुरल तत्व हों। इसे रात को सोने से पहले अपने होंठों पर जरूर लगाएं।
एक्सफोलिएट करें
वहीं होंठों से डेड स्किन हटाने के लिए चीनी और शहद का स्क्रब इस्तेमाल करें। सप्ताह में एक या दो बार हल्के हाथों से स्क्रब करें। ये ड्राय लिप्स की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक माना जाता है।
नारियल तेल, जैतून का तेल या बादाम का तेल का इस्तेमाल
फटे और ड्राय होंठों की समस्या से छुटकारा दिलाने में नारियल तेल, जैतून का तेल या बादाम का तेल बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये त्वचा की नमी को बरकरार रखने में सहायक साबित होता है।
