लाइफस्टाइल

Dark Circles: क्यों आखों के नीचे हो जाते हैं काले घेरे? घर पर रहकर जानें कैसे करें इलाज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 02:48 PM IST

Dark Circle Reason in Hindi: स्मोकिंग और शराब पीने वालों को अन्य लोगों की तुलना में जल्दी आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। वहीं ज्यादा धूप में रहने की वजह से भी चेहरे पर पिगमेंटेशन और डार्क सर्कल्स देखने को मिलते हैं। साथ ही जो लोग अधिक चाय और कॉफी का सेवन करते हैं उन्हें भी ये समस्या होती है।

Image

Dark Circles Reason And Treatment At Home

KEY HIGHLIGHTS
  • चाय-कॉफी के अधिक सेवन से भी होते हैं काले घेरे
  • स्मोकिंग करने वालों को भी इस समस्या से गुजरना पड़ता है
  • धूप के कारण चेहरे पर होता है पिगमेंटेशन और डार्क सर्कल

Dark Circle Reason In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग डार्क सर्कल की समस्या से परेशान हैं। काले घेरे की दिक्कत ज्यादातर उन लोगों में देखी जाती है, जो अत्यधिक मोबाइल, टीवी, लैपटॉप का लगातार इस्तेमाल करते हैं। ऐसे लोगों में आंखों के नीचे कालेपन के अलावा आंखों की रोशनी में भी कमी देखी जाती है। वहीं जो लोग पानी कम पीते हैं या कम सोते हैं। उनमें भी यह परेशानी देखने को मिलती है। डार्क सर्कल को दूर भगाने के लिए कुछ घरेलू उपचारों को उपयोग में लाया जा सकता है।

नींद की कमी

जो लोग कम नींद लेते हैं। उन्हें भी जल्दी डार्क सर्कल्स हो जाते हैं। इसलिए 6 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेना जरूरी माना जाता है। लेकिन आज की बिजी लाइफ स्टाइल और काम के प्रेशर के चलते लोग कम सोते हैं, जिसके चलते वे काले घेरे, सिर दर्द, एसिडिटी जैसी कई बीमारियों के शिकार बन जाते हैं।

पानी कम पीने से

आप देखेंगे कि जो लोग कम पानी पीते हैं उन्हें डार्क सर्कल की समस्या जरूर होती है। इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि शरीर में पानी की कमी से रक्त प्रवाह धीमा हो जाता है, जिसके चलते शरीर की गंदगी साफ नहीं हो पाती है और चेहरे पर डार्क सर्कल, मुहांसे, ड्राइनेस जैसी कई स्किन प्रॉब्लम नजर आने लगती हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को किसी भी मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

विटामिन ई

हमारी स्किन को शक्तिशाली और ग्लोइंग बनाने में विटामिन ई की अहम भूमिका होती है। जिन लोगों में इसकी कमी हो जाती है उनकी त्वचा बेजान और बूढ़ी दिखाई देने लगती है। विटामिन ई के सेवन और इसके तेल को इफेक्टेड स्किन पर लगाने से दाग-धब्बे तो दूर होते ही हैं। इसके साथ ही हमारी त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। यही नहीं विटामिन ई आंखों के नीचे दिखाई देने वाले कालापन को भी कम कर सकता है।

जेनेटिक

कुछ बीमारियां ऐसी भी होती हैं जो कितनी भी सावधानी बरतने के बावजूद हो ही जाती हैं। दरअसल, यदि कोई परेशानी हमारे परिवार के किसी भी सदस्य को होती है वो पीढ़ी दर पीढ़ी किसी न किसी को मिलती ही रहती है। इसमें डार्क सर्कल भी शामिल होता है।

काले घेरे दूर भगाने के घरेलू उपाय

कच्चे आलू से किसी भी तरह के दाग धब्बे को दूर किया जा सकता है। रोजाना आंखों के आसपास आलू का रस लगाने से कालापन दूर किया जा सकता है। विटामिन ई के साथ नारियल का तेल, एलोवेरा जेल या बादाम के तेल को अच्छी तरीके से मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लें और इसे रोजाना रात में लगाएं। खीरे के रस को प्रभावित स्थान पर लगाने से भी आंखो के आसपास के कालेपन और किसी भी तरह के स्पॉट्स को हटाया जा सकता है। ग्रीन टी बैग्स के इस्तेमाल से भी डार्क सर्कल को हटाया जा सकता है। ये आंखों के लिए बेहद फायदेमंद हेते हैं। इसका उपयेग करने के लिए इन्हें पहले फ्रीज में रखकर ठंडा कर लें और फिर आंखों के ऊपर रखकर 10-15 मिनट तक छोड़ दें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article