लाइफस्टाइल

Amitabh Bachchan Birthday: दिवाली से पहले जरूर चेक करें 'बिग बी' के शानदार कुर्ता कलेक्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 10:07 PM IST

Amitabh Bachchan Kurta Collection: बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन का स्टारडम आज भी जरा सा भी कम नहीं हुआ है। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन बिग बजट फिल्म जैसे ब्राह्मस्त्र में नजर आ रहे हैं। फिल्मों के साथ साथ बिग बी का कुर्ता कलेक्शन भी काफी शानदार है।

Image

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन एक फैशन आइकन भी हैं।

KEY HIGHLIGHTS
अमिताभ बच्चन अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं।
फिल्मों के अलावा बिग बी सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं।
अमिताभ बच्चन का कुर्ता कलेक्शन काफी शानदार है।

Amitabh Bachchan Birthday, Amitabh bachchan Kurta Collection: महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर 2022 को 80वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता अपनी लाजवाब फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनके अभिनय के दीवाने दुनिया भर में मौजूद हैं। बिग बी फिल्मों के अलावा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कुछ ना कुछ अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी किसी फैशन आइकन से कम नहीं हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि दिवाली के साथ-साथ कई त्योहार नजदीक आ रहे हैं ऐसे में ज्यादातर लोग अपने लिए कुर्ता-पजामा खरीदने निकलेंंगे। आइए सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनके कुछ लाजवाब कुर्ता के डिजाइन पर नजर डालते हैं।

शानदार है 'बिग बी' की कुर्ता कलेक्शन

अमिताभ बच्चन का ये कुर्ता-पजामा पर शॉल वाला लुक काफी शानदार है। बिग बी के इस लुक को लोग अक्सर कॉपी करने की कोशिश करते हैं, क्योंकि इस प्रकार से कुर्ता-पजामा पहनना काफी रॉयल लुक देता है।

बिग बी का कुर्ता-पजामा के ऊपर ये नेहरू जैकेट का लुक भी काफी शानदार है। हालांकि यह लुक काफी हटकर नहीं है लोग अक्सर अपने कुर्ते पर नेहरू जैकेट पहनते हैं। अमिताभ बच्चन पर ये कॉम्बिनेशन काफी सूट करता है।

अमिताभ बच्चन का यह लुक दिवाली के लिए बेहतरीन हो सकता है। सफेद कुर्ता-पजामा पर पिंक कलर की नेहरू जैकेट काफी अच्छी लग रही है। इस दिवाली आज भी बिग बी के इस लुक को रीक्रिएट कर सकते हैं।

ऐसा नजर आता है कि पिंक अमिताभ बच्चन के पसंदीदा रंगो में से एक हैं। अमिताभ बच्चन ने इस कुर्ते में अपनी यह तस्वीर दिवाली के मौके पर ही शेयर की थी। यह डिजाएनर कुर्ता काफी अच्छा लग रहा है।

बता दें कि अमिताभ बच्चन हाल ही में फिल्म गुड बॉय में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म को ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article