लाइफस्टाइल

Strong Relationship: पार्टनर के साथ कितना मजबूत है आपका रिश्ता, इन बातों से तुरंत लगाएं पता, मिटा सकेंगे दूरियां

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 25, 2023, 04:37 PM IST

रिलेशनशिप में इन दिनों सबसे ज्यादा डर जो लोगों को सताता रहता है वो है रिश्ता टूटने का डर। कई लोग अपने पार्टनर के साथ खुश तो रहते हैं लेकिन उन्हें अक्सर इस बात का डर सताता रहता है कि कहीं उनका रिश्ता टूट ना जाए। इस डर की वजह से रिश्ते में दूरियां आती है और शक पैदा होता है।

Image

पार्टनर के साथ कितना मजबूत है आपका रिश्ता, ऐसे पता करें (Source:istock)

Signs Of Strong Relationship: रिलेशनशिप में इन दिनों सबसे ज्यादा डर जो लोगों को सताता रहता है वो है रिश्ता टूटने का डर। कई लोग अपने पार्टनर के साथ खुश तो रहते हैं लेकिन उन्हें अक्सर इस बात का डर सताता रहता है कि कहीं उनका रिश्ता टूट ना जाए। इस डर की वजह से रिश्ते में दूरियां आती है और शक पैदा होता है। शक की वजह से रिश्ते खोखले हो जाते हैं और कुछ दिनों में टूट जाते हैं। कई बार लोग इस बात का पता नहीं लगा पाते हैं कि उनका रिश्ता कितना मजबूत है। उसकी असल वजह है रिश्ता टूटने का डर। ऐसे में अगर आप भी अपने रिश्ते की मजबूती का पता लगाना चाहते हैं तो इन 4 बातों की मदद से यह पता लगा सकते हैं।

रिश्‍ते की मजबूती को इस तरह पहचानें

इज्जत देना

अगर आप अपने रिश्ते की मजबूती का पता लगाना चाहते हैं तो आप खुद से ये सवाल करें कि आप अपने पार्टनर की कितनी इज्जत करते हैं। आप एक दूसरे को कितना समझते हैं। अगर आप एक दूसरे की इज्जत करते हैं तो समझ जाएं कि आपका रिश्ता मजबूत है।

विश्‍वास करना

किसी भी रिश्ते की नींव विश्वास पर टिकी होती है। अगर रिश्ते में विश्वास ना हो तो वो तुरंत टूट जाता है। कई बार रिश्ता शक की वजह से टूट जाता है। अगर आप और आपका पार्टनर एक दूसरे पर भरोसा करते हैं तो आपका रिश्ता मजबूत है।

एक दूसरे का साथ

रिश्ते में रहते हुए पार्टनर्स को अच्छे और बुरे दिन दोनों ही देखने को मिलते हैं। ऐसे में ये बहुत मायने रखता है कि बुरे वक्त में आपका पार्टनर आपके साथ खड़ा है या नहीं। अगर पार्टनर के साथ अंडरस्‍टैंडिंग अच्छी है और वो हर सुख दुख में आपके साथ है तो आपका रिश्ता मजबूत है।

करीब होना

अगर आप और आपका पार्टनर एक दूसरे से काफी लंबे समय तक दूर नहीं रह सकते हैं तो समझ लें कि आपका रिश्ता काफी मजबूत है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article