लाइफस्टाइल

गर्मियों में कितनी बार नहाना चाहिए? जान लें शॉवर लेने का क्या है सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 13, 2025, 01:40 PM IST

गर्मियों से राहत पाने के लिए हममे से ज्यादातर लोग ठंडे ठंडे पानी से नहाते हैं। वहीं कुछ लोग दिन में 3 से 4 बार शॉवर लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा करना सही नहीं है। ऐसे में यहां जानेंगे कि गर्मियों में कितनी बार नहाना चाहिए।

Image

Add a heading

इन दिनों देशभर में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पानी का सहारा लेते हैं। तेज धूप से आने के बाद ठंडा पानी पी लेते हैं या फिर ठंडे पानी से नहा लेते हैं। लेकिन ये दोनों ही चीजें सही नहीं हैं। इससे घमौड़ियों के होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में हर किसी को गर्मी में नहाने का सही तरीका मालूम होना चाहिए। साथ ही ये भी मालूम होना चाहिए की गर्मियों में हर व्यक्ति को कितनी बार नहाना चाहिए।

गर्मियों में नहाने का सही तरीका क्या है?

एक्सपर्ट्स की मानें तो कभी भी तेज धूप से आने के बाद नहाना नहीं चाहिए। हममें से ज्यादातर लोग तेज धूप से आने के बाद शॉवर ले लेते हैं। लेकिन ये स्किन को डैमेज कर सकता है। इसके अलावा गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पानी का भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कभी भी सीधा शरीर पर न डालें। सबसे पहले पानी को पैरों पर डालना चाहिए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई लोग सुबह उठते के साथ सीधा नहाने लगते हैं, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। बॉडी को चार्ज होने का मौका देना चाहिए।

अगर आप घमौड़ियों की समस्या से परेशान हैं तो नीम या पुदीने की पत्तियों को पानी में उबालकर, उसे ठंडा करके नहा सकते हैं। ऐसा करने से स्किन प्रॉब्लम्स भी दूर होंगे।

गर्मियों में कितनी बार नहाना चाहिए

गर्मियों में सुबह और शाम के समय नहाना सही माना जाता है। क्योंकि इन दोनों समय नहाने से आप सुबह और रात दोनों समय फ्रेश फील करते हैं। वहीं अगर आप ठंडे पानी से नहा रहे हैं तो पानी को सबसे पहले पैरों पर डालें। फिर शरीर पर डालें। गर्मियों में नहाने के लिए बहुत ज्यादा ठंडे पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article