Home Remedies to Remove Facial Hair: चेहरे पर अनचाहे बालों का आना एक आम समस्या है। इससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। चेहरे के अनचाहे बाल खूबसूरती में सेंध लगाने का काम करती है। इसे हटाने के लिए लोग वैक्सिंग,थ्रेडिंग और लेजर ट्रीटमेंट करवाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप चेहरे के अनचाहे बालों को आसानी से हटा सकते हैं। यहां जानें चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के घरेलू उपाय।
Home Remedies For Facial Hair Removal
अंडे की सफेदी और कॉर्न स्टार्च
चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप अंडे की सफेदी और कॉर्न स्टार्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में आधा चम्मच कॉर्न स्टार्च और एक अंडे के सफेद हिस्से मिलाएं। फिर इसमें एक चम्मच चीनी डालें। अब इसे चेहरे पर अप्लाई करें। जब ये सूख जाए तो इसे हटा लें। जल्द चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा मिल सकेगा।
शहद और चीनी
शहद और चीनी से वैक्स बनाकर भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच चीनी, एक चम्मच शहद और एक चम्मच ही पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे हल्का गर्म कर लें। अब इसे ठंडे होने के बाद चेहरे पर लगाएं। और इसके ऊपर कॉटन के स्ट्रिप रखें। इससे सारे अनचाहे बाल निकल जाएंगे।
पपीता और हल्दी
पपीता में पापैन नामक तत्व पाया जाता है जो चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने में सहायक माना जाता है। इसके लिए एक कटोरी में पपीते का टुकड़ा और आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। फिर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इस पैक को हल्के हाथों से रगड़कर छुड़ाएं।
दही और बेसन
इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच दही में एक चम्मच बेसन मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें। इससे चेहरे के अनचाहे बाल दूर होंगे।
