बिजनेस

Share Market Today 23 September 2026: रेंज में फंसे Nifty-Sensex, Metal-FMCG ने संभाला बाजार

सेंसेक्स टुडे 23 September 2026: भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी रेंज में फंसे दिख रहे हैं। वहीं, मेटल और FMCG स्टॉक्स दोनों इंडेक्स और बाजार को संभालते दिख रहे हैं। वहीं, ब्रेड्थ भी मजबूत बनी हुई है।

Image

हल्की तेजी के साथ खुला बाजार

Share Market Today (शेयर मार्केट टुडे 23 September 2026): भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 23 सितंबर को शुरुआती कारोबार में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। हालांकि, बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स रेंज बाउंड कारोबार कर रहे हैं। Nifty करीब 0.13% चढ़कर 23,360 के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि सेंसेक्स टुडे 112 अंकों की बढ़त के साथ 74,641 के करीब है। Nifty ने दिन की शुरुआत 23,352.15 के स्तर से की और शुरुआती कारोबार में 23,414.55 का हाई बनाया।

जियो-पॉलिटिकल माहौल में सुधार

भारतीय बाजार में शुरुआती तेजी के पीछे सबसे बड़ा सहारा जियो-पॉलिटिकल माहौल में सुधार के संकेत हैं। इसमें भी सबसे अहम ट्रिगर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। Brent Crude बुधवार को $100 प्रति बैरल के नीचे बना हुआ है और करीब $98.22 पर कारोबार कर रहा है। खासतौर पर सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन से सप्लाई शुरू होने की वजह से सप्लाई रिस्क कम हुआ है। इसके अलावा ईरान और अमेरिका में डिप्लोमैटिक बातचीत ने भी टेंशन घटाई है।

कैसा है आज का ग्लोबल मार्केट का रुख?

Global Markets ने भी जियो पॉलिटिकल टेंशन घटने को पॉजिटिव लिया है। आज लगातार दूसरा दिन है, जब अमेरिकी Nasdaq ने लगातार दूसरे सत्र में रिकॉर्ड हाई पर क्लोजिंग दी है। इसके अलावा एशियाई बाजार भी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। खासतौर पर Nikkei और KOSPI में मजबूती का ट्रेंड है।

मेटल, FMCG और बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी

शुरुआती कारोबार में सेक्टोरल मार्केट की मजबूती को समझने में अहम है। Nifty Metal करीब 1.07% ऊपर है। FMCG index 0.83%, Realty 0.80% और PSU Bank 0.73% की बढ़त में हैं। Financial Services और Private Bank indices में भी खरीदारी दिखाई दे रही है। इसके उलट IT index करीब 0.68% नीचे है, जबकि Auto index में भी हल्की कमजोरी है। यानी बाजार में फिलहाल broad-based buying तो है, लेकिन सभी sectors में एक जैसी तेजी नहीं है।

ब्रॉड मार्केट में ज्यादा मजबूती

बड़े इंडेक्स की तुलना में मिडकैप और स्मालकैप स्टॉक्स में खरीदारी ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है। Nifty Smallcap 100 करीब 0.68%, Smallcap 50 करीब 0.80% और Midcap 100 करीब 0.28% ऊपर है। Market ब्रेड्थ भी सकारात्मक है। करीब BSE पर 2,447 stocks बढ़त में, जबकि 1,027 stocks गिरावट में हैं।

क्या कह रहा विक्स?

एक और सकारात्मक संकेत India VIX में करीब 3% की गिरावट है। Volatility इंडेक्स का 10.67 के आसपास आना बताता है कि शुरुआती कारोबार में बाजार में घबराहट फिलहाल कम है। हालांकि, बाजार के लिए सबसे बड़ी चिंता FII सेलिंग है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article