Asian Games 2026, Women's Kabaddi: एशियाई खेलों में महिलाओं के कबड्डी इवेंट के अपने दूसरे ग्रुप लीग मैच में, भारत ने 2018 की गोल्ड मेडलिस्ट ईरान को आसानी से 37-23 से हराया। इससे पहले, भारतीय महिला टीम ने अपने ग्रुप लीग के पहले मैच में बांग्लादेश को 42-21 से हराया था। वे गुरुवार को जापान के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप लीग मैच खेलेंगी। भारतीय महिला टीम ने इस इवेंट में तीन गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल जीता है।
इससे पहले, मंगलवार को भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने ग्रुप-A के मुकाबले में दक्षिण कोरियाई टीम को 63-31 से बुरी तरह हराते हुआ अपना दम दिखाया था। मौजूदा चैंपियन भारतीय पुरुष कबड्डी टीम की ये दूसरी जीत थी और वे ग्रुप-A में शीर्ष पर हैं। अब भारतीय पुरुष कबड्डी टीम अपना अगला आज (बुधवार) बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी, जिसके बाद गुरुवार को ग्रुप-A के अपने आखिरी मैच में वे चीनी ताइपे की कबड्डी टीम से टक्कर लेंगे।
सेपकटकरा में जीत के बावजूद सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा भारत
बुधवार को एशियन गेम्स में सेपकटकरा के पुरुष टीम 'रेगु' इवेंट के अपने आखिरी ग्रुप B मैच में फिलीपींस को 2-1 से हराने के बावजूद भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया। 'रेगु' इवेंट में हर टीम में तीन खिलाड़ी होते हैं। सेमीफाइनल की उम्मीदें बनाए रखने के लिए भारत को 3-0 से जीत की ज़रूरत थी, लेकिन 2-1 की जीत काफी नहीं थी क्योंकि भारत, जापान और फिलीपींस तीनों ने तीन-तीन रेगु मैच जीते थे, जिसके बाद जापान टाई-ब्रेक के आधार पर आगे बढ़ गया। भारत ने पहले दो रेगु मैच 2-0 (15-7, 15-10) और 2-1 (15-9, 10-15, 15-8) से जीतकर क्लीन स्वीप के करीब पहुँच गया था, लेकिन तीसरा मैच 0-2 (15-17, 11-15) से हार गया।
इससे पहले भारत जापान से 1-2 और मजबूत टीम मलेशिया से 0-3 से हार गया था, जबकि जापान मलेशिया से 0-3 और फिलीपींस से 1-2 से हारा था। सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली दूसरी टीम मलेशिया थी। सेमीफाइनल में जगह बनाने का मतलब है कि सेपकटकरा के पुरुष टीम रेगु इवेंट में मेडल पक्का हो गया है।
