साउथ मूवीज

Rajinikanth की 'Jailer 2' ने रिलीज से पहले मचाया तहलका, करोड़ों में बिके तमिलनाडु के थिएट्रिकल राइट्स

Rajinikanth’s Jailer 2: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2' के तमिलनाडु के थिएट्रिकल राइट्स को बेचने के लिए मेकर्स बड़ी डील फाइनल की है।

Image

इतने करोड़ में बिके 'जेलर 2' के थिएट्रिकल राइट्स (Pics Credit: Instagram)

Rajinikanth’s Jailer 2: सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) का सभी फैन्स को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। यह मूवी किसी ना किसी वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि 'जेलर 2' के तमिलनाडु के थिएट्रिकल राइट्स को बेचने के लिए मेकर्स ने करोड़ों रुपये की डील की है। तो चलिए जानते हैं मेकर्स फिल्म के तमिलनाडु थिएट्रिकल राइट्स के लिए डिस्ट्रीब्यूटर से कितनी रकम की डिमांड की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Baby Do Die Do OTT Release Date: इस दिन ऑनलाइन स्ट्रीम होगी Huma Qureshi की फिल्म, जानें यहां)

इतने करोड़ में बिक सकते हैं 'जेलर 2' के तमिलनाडु राइट्स

Valai Pechu की एक रिपोर्ट के अनुसार सन पिक्चर्स ने रजनीकांत स्टारर 'जेलर 2' के तमिलनाडु थिएट्रिकल राइट्स को लगभग 125 करोड़ रुपये में आउटरेट बेचने का निर्णय लिया है। अगर यह डील फाइनल होती है तो यह हाल के समय की बड़ी तमिल थिएट्रिकल डील्स में शामिल हो सकती है। हालांकि अभी इस डील की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और बातचीत जारी बताई जा रही है। एक बार डील फाइनल होने के बाद रकम का खुलासा किया जा सकता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Govinda संग लालबागचा राजा पहुंचीं कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी, पत्नी सुनीता नहीं आईं नजर)

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी 'जेलर 2' 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की स्टार कास्ट में विद्या बालन, सूरज वेंजारामूडु और एस.जे. सूर्या भी शामिल हैं। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी एक बार फिर अनिरुद्ध रविचंदर ने संभाली है। इस मूवी में राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और विनायकन को भी देखा जाएगा। इसके अलावा 'जेलर 2' में ऋतिक रोशन के कैमियो की भी चर्चा है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article