लाइफस्टाइल

अच्छे-अच्छों को फेल करता है रुहानिका धवन का ये साड़ी लुक, अगर ट्राय कर लिया तो आपके भी होंगे चर्चे

ये हैं मोहब्बतें की रुही यानि रुहानिका धवन का ये वाला लेटेस्ट साड़ी लुक इन दिनों काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। ब्लश पिंक साड़ी में रुही काफी प्यारी लगीं। देखें रुहानिका के लेटेस्ट लुक की डिटेल्स।

Image

Ruhanika Dhawan Latest saree look

Ruhanika Dhawan Latest Saree Look: किसी शादी, त्योहार या खास शाम के लिए साड़ी चुनते समय सबसे मुश्किल काम होता है कि लुक ज्यादा भारी भी न लगे और फीका भी नहीं। ऐसे में हल्के गुलाबी रंग की साड़ी एक ऐसा ऑप्शन है जो दोनों के बीच खूबसूरत बैलेंस बना सकती है। हाल ही में ये हैं मोहब्बतें फेम रुहानिका धवन ने गुलाबी रंग की साड़ी में खास अपीयरेंस दिया। रुही पर ये साड़ी काफी सुंदर लग रही थी। हल्की चमक और खूबसूरत बॉर्डर, बारीक सजावट वाली ये साड़ी गर्ल्स के लिए अच्छी चॉइस हो सकती है।

हल्का गुलाबी रंग है इस लुक की जान

रुहानिका इस साड़ी के पेस्टल गुलाबी रंग की सबसे खास बात यह है कि यह बहुत तेज नहीं दिखता, लेकिन नजर जरूर खींचता है। सिल्वर और चमकदार बारीक काम के साथ यह रंग और भी निखरता है। रुही जैसी स्टाइलिंग के साथ शादी के छोटे फंक्शन, रिसेप्शन या त्योहार की शाम के लिए ऐसा रंग आसानी से चुना जा सकता है।

बॉर्डर लगी प्यारी

इस तरह की साड़ी में चौड़ा और चमकदार बॉर्डर पूरे पहनावे को खास बना देता है। इसलिए इसके साथ बहुत ज्यादा भारी हार पहनने की जरूरत नहीं। नाजुक चूड़ियां, छोटे झुमके या हल्के कान के गहने काफी रहेंगे। इससे साड़ी की खूबसूरती दबेगी नहीं।

स्लीवलेस ब्लाउज से आएगा मॉडर्न ट्विस्ट

गहरी या बहुत ज्यादा सजावट वाला ब्लाउज पहनने के बजाय साफ डिजाइन वाला स्लीवलेस ब्लाउज इस तरह की साड़ी के साथ खूब जमता है। चौड़ी पट्टी वाले कंधे और सिंपल गला साड़ी को मॉडर्न रूप देते हैं। रुहानिका ने साड़ी के साथ गोल गले वाला स्टोन और बीड्स वर्क का कट स्लीव्स ब्लाउज पहना था। इस तरह का ब्लाउज नहीं पहनना है, तो आप कंट्रास्ट सिल्वर या ट्रेंडी न्यूट्रल टोन वाले ब्लाउज भी पेयर अप कर सकती हैं।

मेकअप भी रखें साड़ी जैसा सॉफ्ट

बेशक ही ऐसे लुक के साथ बहुत ज्यादा मेकअप करने की जरूरत नहीं होती है और रुहानिका ने ऐसा ही मेकअप चुना है। हल्का बेस, गुलाबी या न्यूड होंठ, सॉफ्ट आई मेकअप और चेहरे पर थोड़ी चमक काफी है। वहीं बालों का हेयरस्टाइल भी लुक को काफी ज्यादा कॉम्पलीमेंट कर रहा है।

अगर आप भी इस तरह की साड़ी अपने अगले फेस्टिव या वेडिंग लुक के लिए ट्राय करना चाहती हैं। तो फिर आपके लिए रुहानिका की खास स्टाइलिंग टिप्स बहुत ही काम की हो सकती हैं। जरूर ही इस सिंपल ब्लश पिंक साड़ी लुक को गर्ल्स ट्राय करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article