लाइफस्टाइल

सिर्फ 10 मिनट में गायब होंगे नाक के जिद्दी ब्लैकहेड्स, बस घर पर तैयार करें ये मास्क, दमक उठेगी त्वचा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 11, 2024, 08:28 AM IST

Home Remedies To Remove Blackheads: अगर आप ब्लैकहेड्स की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपके लिए कुछ कारगर नुस्खे लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप जिद्दी काले धब्बे से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Home Remedies To Remove Blackheads

Home Remedies To Remove Blackheads: नाक के आस पास ब्लैकहेड्स का होना एक आम बात है। इस समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। नाक के आसपास की त्वचा के छिद्रों में तेल,गंदगी फंस जाती है जो ब्लैकहेड्स का कारण बनती है। इन जिद्दी ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप आसानी से ब्लैकहेड्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

बेकिंग सोडा और पानी

जिद्दी ब्लैकहेड्स रिमूव करने के लिए आप बेकिंग सोडा और पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे उंगलियों की मदद से ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाएं। जल्द रिजल्ट देखने को मिलेगा।

दालचीनी और नींबू

इसके लिए एक बड़ा चम्मच दालचीनी पाउडर, एक चुटकी हल्दी और नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर कुछ देर बाद इसे पानी से धो लें।

नींबू और शहद

नींबू और शहद के पेस्ट की मदद से भी ब्लैकहेड्स को हटाया जा सकता है। इसके लिए आप नींबू और शहद को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। फिर इसे धीरे से स्क्रब करें। फिर गर्म पानी से धो लें। हफ्ते में तीन बार इस फेस मास्क का इस्तेमाल करें।

अंडे का सफेद भाग

अंडे का सफेद भाग ब्लैकहेड्स हटाने में बहुत कारगर माना जाता है। इसके लिए अंडे की सफेदी को ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाएं। इससे सारे ब्लैकहेड्स बाहर निकल जाएंगे। अंडे की सफेदी त्वचा की बनावट में सुधार करती है और स्किन से एक्सट्रा ऑयल को हटाने में मदद करती है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article