लाइफस्टाइल

रूखी त्वचा बन रही है चिड़चिड़ापन का कारण, तो आजमाकर देखें दादी-नानी के ये घरेलू नुस्खे, 24 घंटे में मुलायम बनेगी त्वचा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 10, 2024, 10:15 AM IST

अगर सर्दियों में आपकी त्वचा भी रूखी और बेजान हो जाती है तो आज हम आपको दादी-नानी के कुछ ऐसे नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से ड्राई स्किन से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Home remedies to get rid of dull and dry skin

सर्दियां आते ही स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं शुरू हो जाती है। इनमें सबसे आम है त्वचा का रूखा होना। ऐसे में सर्दियों में स्किन को मॉइश्चराइज करना बेहद जरूरी होता है। रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए लोग पार्लर जाते हैं और तमाम तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स के बावजूद भी रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में दादी-नानी के नुस्खे ही कारगर साबित होते हैं। आज हम आपको दादी-नानी के ऐसे नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप त्वचा का रूखापन दूर कर सकते हैं।

शहद और चीनी

स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए आप शहद और चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए एक चम्मच शहद में एक चम्मच चीनी मिलाकर एक लेप तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद इसे साफ पानी से धो लें। शहद त्वचा में नमी बनाए रखने का काम करता है और चीनी डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मददगार है।

बेसन और दूध

बेसन और दूध नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने के लिए आप बेसन और दूध से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। त्वचा का रूखापन दूर करने और स्किन को चमकदार बनाने के लिए आप इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चीनी और कोकोनट ऑइल

चीनी और कोकोनट ऑइल स्किन को मॉइश्चराइज करने के साथ साथ त्वचा को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप चीनी और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्किन को हाइड्रेट करने में मददगार साबित होता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article