लाइफस्टाइल

सर्दियां आते ही फटने लगे हैं होंठ, तो आज ही अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, हफ्ते भर में मिलेगा छुटकारा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 21, 2024, 07:07 AM IST

Home Remedies For Dry Lips: हल्की हल्की सर्दी आते ही होंठ फटने लगते हैं। इस समस्या से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में आप फटे होंठों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

Image

Home Remedies For Dry Lips

Home Remedies For Dry Lips: सर्दियां आते ही होंठ फटने लगते हैं। रूखेपन के कारण होंठ फटने लगते हैं। होंठों की त्वचा काफी कोमल होती है, ऐसे में बदलते मौसम में ये रूखी होकर फटने लगती है। वहीं होंठों में दरार आने की वजह से इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। सर्दियों में प्यास कम लगती है, जिसकी वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और लिप्स ड्राई होकर फटने लगती है। लिप्स ज्यादा ड्राई हो तो इसमें से खून भी आने लगता है। ऐसे में फटे होंठों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप फटे होंठों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Home Remedies For Dry Lips

गुलाब जल

फटे होंठों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच गुलाब जल में एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं और फिर इसे कॉटन की मदद से होंठों पर लगाएं। फिर इसे कुछ देर के लिए सूखने दें। उसके बाद पानी से वॉश कर लें।

शहद

शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो फटे होंठों से छुटकारा दिलाने में सहायक है। इसके लिए आप शहद को होंठो पर 5 से 10 मिनट के लिए लगाएं और फिर पानी से धो लें।

नारियल का तेल

एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर नारियल तेल फटे होंठों से छुटकारा दिलाने में बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए कॉटन को नारियल तेल में डुबोकर अपने होंठों पर लगाएं। दिन में 4-5 बार इसका इस्तेमाल करने से आपके लिप्स तुरंत ठीक हो जाएंगे।

घी

फटे होंठों से छुटकारा पाने के लिए आप घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सके लिए आप रात को सोने से पहले होंठों पर देसी घी लगाएं और सुबह इसे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको जल्द रिजल्ट देखने को मिलेगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article