लाइफस्टाइल

फटी एड़ियों से छुटकारा पाने का मिल गया रामबाण इलाज, ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे Cracked Heels से छुटकारा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 4, 2025, 08:06 AM IST

बरसात के मौसम में नमी और पानी के लगातार संपर्क में आने से एड़ियां फटने लगती है। समय रहते इनकी सही देखभाल न की जाए तो चलने में काफी दिक्कत खड़ीहो सकती है। ऐसे में यहां हम कुछ प्रभावी घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिसकी मदद से आप फटी एड़ियों से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Home remedies to get rid of cracked heels

बरसात के मौसम में महिलाएं एड़ियों के फटने से काफी ज्यादा परेशान रहती हैं। वहीं कई बार इनसे खून भी निकलने लगते हैं। फटी एड़ियों की वजह से चलने में काफी दिक्कत होती है। फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग क्रैक क्रीम समेत कई टिप्स फॉलो करते हैं। हालांकि इनसे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

गरम पानी और नमक का घोल

यह सबसे आसान और प्रभावी तरीकों में से एक है। इसके लिए एक टब या बाल्टी में गुनगुना पानी लें और उसमें एक बड़ा चम्मच सेंधा नमक या सामान्य नमक मिलाएं। अब अपने पैरों को 15-20 मिनट तक इस पानी में डुबोकर रखें। यह आपकी त्वचा को नरम करेगा और डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद करेगा। इसके बाद प्यूमिक स्टोन से धीरे-धीरे रगड़ें और फिर मॉइस्चराइजर लगाएं।

शहद और गरम पानी

शहद एक नेचुरल humectant और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो नमी को बनाए रखने में मदद करता है। इसके लि गरम पानी में कुछ चम्मच शहद मिलाकर अपने पैरों को उसमें 15-20 मिनट तक डुबोएं। यह आपकी एड़ियों को हाइड्रेट और सॉफ्ट बनाने में मदद करेगा।

नारियल का तेल

नारियल का तेल स्किन के लिए बेस्ट मॉइस्चराइजर माना जाता है। रात को सोने से पहले अपनी फटी एड़ियों पर नारियल का तेल लगाकर सोने से फटी एड़ियों से छुटकारा मिल सकता है। यह तेल त्वचा में गहराई तक जाकर उसे नमी देता है और फटी एड़ियों को ठीक करने में मदद करता है।

ग्लिसरीन और गुलाब जल

ग्लिसरीन नमी बनाए रखने में मदद करता है, जबकि गुलाब जल त्वचा को मुलायम बनाता है। इसके लिए ग्लिसरीन और गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाकर अपनी फटी एड़ियों पर लगाएं। इसे रात भर लगा रहने दें या कम से कम कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। फिर इसे पानी से धो लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article